बिहार
नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने 8 बच्चों को रौंदा, दो की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल
By Deshwani | Publish Date: 21/8/2019 3:08:49 PMमधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां एक बेकाबू ट्रैक्टर ने 8 बच्चों को रौंद डाला। इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गई है, वहीं 6 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के खुटौना थाना क्षेत्र की है। जहां के परसाही गांव में आज सुबह नशे में धुत टैक्टर चालक ने सड़क किनारे जा रहे आठ बच्चों को कुचल डाला, जिससे दो बच्चों ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया जबकि छह बच्चे भी बुरी तरह घायल हो गए।
घायल बच्चों को तुरंत ही खुटौना पीएचसी में भर्ती करवाया गया जहां से तीन बच्चों की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने लौकही-खुटौना मुख्य सड़क को जाम कर दिया।