मोतिहारी। हरसिद्धि। रेखा कुमारी।
बिहार में पूर्वी चम्पारण जिले के हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र की मठलोहियार पंचायत के चौदह नम्बर वार्ड के रहने वाली चार लड़कियों की मौत रविवार को चंवर के पानी में डूबकर मौत गयी। इस हादसे से पूरी पंचायत में शोक की छा गई गयी। सभी लड़कियां आज घोंघा की खोज में निकली थी। जहां पैर पिसलने से लड़कियां गड्ढ़े में गिर गई। मृतक बच्चियों में तीन एक ही घर की थी। जिसमें दो सगी व एक चचेरी बहन थी।
मठलोहियार की मुखिया वंदना गिरि ने खबर को पुष्टि करते हुए बताया कि डूबने वाली सभी लड़किया एक ही गांव की थी। आज सुबह में चवर में घोंधा चुनने के लिये घर से निकली थी। चेवर में एक माटीखोना था। उसी में जाकर सभी लड़किया फंस गयी। मृतक में ललन राम की दो पुत्री जिसमें आरती कुमारी 14 वर्ष व पूजा कुमारी12 वर्ष, अखिलेश राम की पुत्री प्रीतम कुमारी 13 वर्ष व भूलन राम की पुत्री आरती कुमारी 12 वर्ष की थी। ललन राम व अखिलेश राम दोनों सगे भाई हैं। एक ही घर की तीन लड़की व भूलन राम की पुत्री शामिल हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि पांच लड़की घोेंघा के लिये चेवर में गयी थीं। चारों लड़किया का पैर फिसल गया व गड्ढे में चले गयी। इसकी सूचना चोकट राम की पुत्री लाइची कुमारी ने आकर दी। बताया कि चंवर में चार लड़की डूब गयी हैं। खबर मिलते ही बहुत सारे लोग गए। चारो बच्चियों को बाहन निकाला गया। तब तक चारो की मौत हो चुकी थी।
इस तरह की हृदय विदारक घटना से गांव में कोहराम मच गया। सभी लोग बस एक ही बात कर रहे थे कि भगवान को इस तरह से नही करना चाहिए था। मृतक के घर वाले छाती पीट-पीट कर रो रहे थे। मरने वालों में दो सगी बहन व एक चचेरी बहन भी थी। वही अखिलेश राम व भूलन राम की इकलौती पुत्री थी। सभी लडकियां राजकीय मध्य विद्यालय कटवासी में पढ़ती थी।
घटना की खबर मिलते ही सीओ सतीश कुमार, एएसआई राजेश कुमार, शिव कुमार साह पुलिस बल के साथ पहुँचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है।