ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
रक्सौल में भारतीय जनता पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान, 300 से अधिक लोग बने सदस्य
By Deshwani | Publish Date: 18/8/2019 6:11:52 PM
रक्सौल में भारतीय जनता पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान, 300 से अधिक लोग बने सदस्य

रक्सौल। अनिल कुमार। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान आज हरनाही पंचायत के हरनाही गांव में जाकर सुबह 4 घंटे तक सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें 300 से अधिक सदस्य बनाए गए।

 
 
उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर अनिल कुमार सिन्हा ,भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय पदाधिकारी इंजीनियर जितेंद्र कुमार ,भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनीष दुबे, सांसद प्रतिनिधि राज किशोर राय भगत, कृष्णा चौरसिया, विजय कुशवाहा, श्रीराम शर्मा ,मदन पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने में लगे रहे। उक्त अवसर पर लोगों को लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। इंजीनियर जितेंद्र कुमार ने बताया कि हरिजन बस्ती से लेकर सामान्य वर्गों के  बीच में भारतीय जनता पार्टी के प्रति एक अलग उत्साह उत्साह कायम है। सभी भाजपा का सदस्य बनना चाहते हैं ।और स्वयं आगे आकर लोगों ने सदस्यता ग्रहण की जो अपने आप में एक अजूबा है।
 
 
प्रोफ़ेसर अनिल कुमार सिन्हा ने कहा  कि मोदी की सरकार गरीबों ,दलितों,शोषितों  एवं मजदूरों की सरकार है। उनके उत्थान के लिए  मोदी सरकार कटिबंध है जिसका प्रत्यक्ष रुप देखने को गांव में मिल रहा है और यही कारण है की सदस्यता ग्रहण करने के लिए होड़ सा लगा हुआ है। प्रो0 मनीष दूबे ने कहा कि भाजपा आमजनों का प्रतिनिधित्व करती है ।सांसद प्रतिनिधि भगतजी ने कहा कि केंद्र सरकार गाँवों के मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने में लगी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS