ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
बेगूसराय बना पुलिस रेंज, राजेश कुमार बनाये गए पहले डीआईजी, अपराधों पर लगेगी लगाम
By Deshwani | Publish Date: 14/8/2019 11:38:20 AM
बेगूसराय बना पुलिस रेंज, राजेश कुमार बनाये गए पहले डीआईजी, अपराधों पर लगेगी लगाम

बेगूसराय। प्रदेश के पुलिस विभाग में किए गए बड़े ऑपरेशन का फायदा बेगूसराय को भी मिला है। बेगूसराय और खगड़िया को मिलाकर बेगूसराय रेंज बनाया गया है। यहां अब डीआईजी कार्यालय होगा तथा लोगों को गंगा पार कर मुंगेर जाने से निजात मिलेगी। 
 
सरकार ने 2003 बैच के अधिकारी राजेश कुमार को बेगूसराय का पहला डीआईजी बनाया है। बेगूसराय में डीआईजी का पदस्थापन होने से लोगों में खुशी की लहर छा गई है। उम्मीद की जा रही है कि बेगूसराय में पुलिस विभाग के बड़े पदाधिकारी का पद सृजित होने से अपराध पर लगाम लग सकती है। संवेदनशील बेगूसराय के पहले डीआईजी के तौर पर केन्द्रीय प्रक्षेत्र पटना के पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश कुमार को बेगूसराय भेजकर सरकार ने एक कड़ा संदेश भी दिया है। 
 
बता दें कि बिहार में पुलिस जोन समाप्त कर दिया गया है। अब सिर्फ 12 रेंज ही रहेगा। पांच महत्वपूर्ण रेंज में आईजी या डीआईजी रैंक के वरीय अधिकारी रहेंगे तथा शेष सात रेंज में डीआईजी को तैनात किया जा रहा है। मुंगेर प्रमंडल के जिला बेगूसराय और खगड़िया को मिलाकर एक नया रेंज बनने से अपराध नियंत्रण में विभाग को आसानी होगी। जबकि शेष अन्य रेंज पटना, मुंगेर, भागलपुर, दरभंगा, पूर्णिया, मगध, कोसी, शाहाबाद, तिरहुत, चंपारण एवं सारण रहेंगे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS