बिहार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राबड़ी देवी ने प्रदेश और देशवासियों को दी बकरीद की बधाई
By Deshwani | Publish Date: 12/8/2019 1:35:50 PMपटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बकरीद के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि बकरीद असीम आस्था का त्योहार है। खुदा के हुक्म पर बड़ी से बड़ी कुर्बानी दिए जाने के लिए तैयार रहना इस त्योहार का आदर्श है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस त्योहार को मेल-जोल, आपसी भाईचारा एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्योहारों का आनंद आपसी भाईचारा एवं मेल-जोल से मनाने से बढ़ता है और त्योहार का सच्चा आनंद मिलता है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने देश एवं राज्यवासियों को कुर्बानी के महान त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) की बधाई और शुभकामनाएं दी है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आज हमारे मुसलमान भाई ईदगाह एवं मस्जिदों में बकरीद की नवाज अदा करेंगे और खुदा से देश, राज्य एवं समस्त आलम ए इंसानियत की प्रगति के साथ ही देश- दुनिया में अमन-शांति के लिए दुआ करेंगे। खुदा से दुआ है कि वे आप सबकी दुआओं और कुर्बानियों को कबूल करें। देश और प्रदेशवासियों के घर-आंगन में खुशियों का वास हो। हम सबके बीच मेल मोहब्बत और विश्वास का रिश्ता मजबूत हो।