ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने लालू प्रसाद पर साधा निशाना, कहा- राजद का संगठनात्मक चुनाव एक नाटक
By Deshwani | Publish Date: 31/7/2019 12:40:02 PM
उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने लालू प्रसाद पर साधा निशाना, कहा- राजद का संगठनात्मक चुनाव एक नाटक

पटना। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जब चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जेल में रहकर पार्टी से जुड़ा हर निर्णय लेते हैं तो राजद का संगठनात्मक चुनाव एक नाटक ही है।

 
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि राजद में जब यह तय है कि लालू प्रसाद यादव चाहे कितने ही बीमार हों, कितने ही आर्थिक घोटाला और भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी या सजायाफ्ता हो जाएं, पार्टी के सुप्रीमो वही चुने जाएंगे तब संगठनात्मक चुनाव का नाटक बार-बार क्यों किया जाता है।
 
उन्होंने कहा कि लालू यादव जेल से सरकार चलाने का कीर्तिमान कायम कर प्रदेश को शर्मिंदा कर चुके हैं। जेल से ही हाल के संसदीय चुनाव में टिकट बांटे गए। आगे भी ऐसे ही चलेगा। उन्होंने कहा कि राजद ने संविधान और आंतरिक लोकतंत्र का सम्मान किया होता तो विधानसभा से पच्चीस दिनों तक गायब रहने वाला व्यक्ति विरोधी दल जैसे महत्वपूर्ण पद पर न होता।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS