ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
नन्दी भगवान के दूध और पानी पीने की सूचना पर मन्दिर में उमड़ी भीड़
By Deshwani | Publish Date: 30/7/2019 6:48:52 PM
नन्दी भगवान के दूध और पानी पीने की सूचना पर मन्दिर में उमड़ी भीड़

मोतीहारी। प्रखंड क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के बीच प्रखंड के रघुनाथपुर में स्थित प्राचीन मंदिर में नन्दी भगवान के पानी और दूध पीने की सूचना पर आसपास के गांव के हजारों लोगों की भीड़ मंगलवार को उमड़ पड़ी है। इससे जहां एक तरफ बाढ़ से बचाव को नन्दी भगवान की बाढ़ पीड़ित कृपा मान रहे है तो वही इसे दैविक चमत्कार के बीच पानी पिलाने की होड़ मची है। 

 
इस बाबत विजय जायसवाल, बलिराम साह, त्रिपुरारी प्रसाद, अवध किशोर जायसवाल, कन्हैया प्रसाद, मनोज जायसवाल आदि ने बताया कि शिव मंदिर में नन्दी भगवान की बड़ी पुरानी प्रतिमा स्थापित है। जिनके द्वारा आज सुबह से जल पीने की सूचना पर आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग पहुंचने लगे है। सुबह से मन्दिर में नन्दी भगवान को कोई दूध तो कोई पानी पिला रहा है। उनके मुंह तक चम्मच से पानी या दूध ले जाने पर गायब हो जा रहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS