ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
नगर क्षेत्र से घट रहा पानी, ग्रामीण क्षेत्रों के लोग हलकान
By Deshwani | Publish Date: 30/7/2019 6:40:20 PM
नगर क्षेत्र से घट रहा पानी, ग्रामीण क्षेत्रों के लोग हलकान

गांव से बाहर का नही हो पा रहा संपर्क, बाढ़ की खबर पर गांव आने लगे परदेशी

मोतीहारी। नगर के कुछ वार्डों से पानी कम होने लगा है। वही नगर के ही वार्ड एक के नयकाटोला सहित प्रखंड के उत्तरी क्षेत्रों के पंचायतों के ग्रामीण बाढ़ से हलकान है। कई जरूरत के सामानों के लिए दूसरे टोलों तक पानी पार कर जाने की मजबूरी बनी है। अबतक बाढ़ से घिरे होने से घरों में राशन पानी का घोर अभाव है। 
 
इस बाबत बाढ़ पार कर पहुंचे मधुमालती से राजद अध्यक्ष अरविंद यादव,दक्षिणी मनसिंघा से पंसस म. एकराम तथा करमवा से सुगौली आये पूर्व मुखिया सत्येंद्र सिंह आदि ने बताया कि बड़ी भारी मुसीबत में बाढ़ के पानी के बीच लोगों की जिंदगी बसर हो रही है। पर प्रशासनिक उपेक्षा से लोगों के पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। बाढ़ जनित बीमारियों से दुश्वारियां और बढ़ी है। 
 
उन्होंने कहा कि खाने पीने की समस्या अलग है। हर तरफ पानी ही पानी होने से बिना पार किये कोई उपाय भी नही है। ऊपर से नाव का ऊंचा भाड़ा सबके वश से बाहर है। बीमारियों के इलाज के लिए कोई साधन नही होने से लोग टोटरम और घरेलू इलाज पर पुरी तरह निर्भर है। वही अभी तक बाढ़ से बचाव और गंभीर बीमारियों में बाढ़ से बाहर शहर तक पहुंचाने की सबसे बड़ी जरूरत है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS