ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
हादसे का शिकार हुई पुलिस पेट्रोलिंग टीम, एक जवान की मौत कई की हालत गंभीर
By Deshwani | Publish Date: 30/7/2019 11:55:12 AM
हादसे का शिकार हुई पुलिस पेट्रोलिंग टीम, एक जवान की मौत कई की हालत गंभीर

दानापुर। पटना जिले के दानापुर स्थित शाहपुर थाने के गश्ती दल की गाड़ी आज सुबह पोल से टकरा गयी। इससे गश्ती दल की गाड़ी में सवार एक जवान की मौत हो गयी। साथ ही छह जवान घायल हो गये हैं। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के मठियापुर मठ के पास की है।

 
जानकारी के अनुसार बिजली की पोल से पुलिस के गश्ती दल की गाड़ी आज तड़के सुबह टकरा जाने से रोहतास जिला निवासी होमगार्ड के जवान श्रीमन नारायण सिंह की मौत हो गयी। वहीं, गाड़ी पर सवार जवान रामदेव मेहता, धर्मदेव राय, जयप्रकाश राम, अवधेश सिंह और एसआई अनिल कुमार सिंह के साथ ड्राइवर भरत कुमार घायल हो गया।
 
 
घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल दानापुर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दानापुर अस्पताल में हड़ताल होने की वजह से ठीक से इलाज नही हो पा रहा है।  मामले की जानकारी मिलते ही वरीय अधिकारी भी घायल जवानों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS