बिहार
फागू चौहान बने बिहार के 40वें राज्यपाल, पटना हाईकोर्ट के मुख्य जज ने दिलाई शपथ
By Deshwani | Publish Date: 29/7/2019 3:21:45 PMपटना। फागू चौहान ने आज बिहार के 40 वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। राजभवन में आयोजित शपथ समारोह के दौरान फागू चौहान को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, कैबिनेट के कई मंत्रियों और अन्य लोगों की मौजूदगी में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अमरेश्वर प्रताप साही ने राज्यपाल पद की शपथ दिलाई।
फागू चौहान के कल पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित राज्य के मंत्रियों ने उनका स्वागत किया तथा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
बता दें कि फागू चौहान ने लालजी टंडन का स्थान लिया, जिन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। छह बार भाजपा विधायक रहे चौहान ने पिछले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा से विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया था। 71 वर्षीय चौहान को 20 जुलाई को राष्ट्रपति भवन द्वारा बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।