ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मोतिहारी के मेहसी में बम विस्फोट, बगल की छत पर टहल रही किशोरी घायल, तीन गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 27/7/2019 11:00:00 PM
मोतिहारी के मेहसी में बम विस्फोट, बगल की छत पर टहल रही किशोरी घायल, तीन गिरफ्तार

विस्फोट में घायल बच्ची। फोटो- देशवाणी।

मोतिहारी। मेहसी।

पूर्वी चम्पारण के मेहसी में बम विस्फोट की घटनाएं आम बात हो गई हैं। विस्फोट होने के बाद पुलिस को पता चलता है कि यहां बम या अवैध पटाखे बनाए जा रहे थे। रविवार को भी यहां के काजीचक स्थित एक मकान में विस्फोट हुआ। उस मकान की छत उड़ गई। इतना ही नहीं छत उड़ने से बगल के मकान की छत पर टहल रही बच्ची बुरी तरह घायल हो गई। 22 अप्रैल, 2006 में भी बम विस्फोट हुआ था। जिसमें एक की मौत हो गई थी। एक सफ्ताह पहले भी विस्फोट हुए थे। जिसमें तीन बच्चे घायल हो गए थे।
इस घटना की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नजीर हासमी, पत्नी व बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। नजीर के घर से पुलिस ने भारी मात्रा में बिस्फोटक जब्त किए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मेहसी के काजीचक में नजीर हासमी के यहां वर्षों से विस्फोटक बनाए जा रहे थे। आज अचानक भयंकर बिस्फोट हुआ। जिससे आरोपी नजीर के घर का छप्पर उड़ गया। बगल की छत पर टहल रही भरत चौधरी की बेटी नेहा 12 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पर चकिया सर्किल इंपेक्टर रामाश्रय यादव, मेहसी थानाध्यक्ष अवनीश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी नजीर हासमी सहित तीन को गिरफ्तार किया। यहां से भारी मात्रा में बिस्फोटक भी जब्त किए गए हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS