बिहार
पर्यावरण को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश का सराहनीय कदम, इलेक्ट्रिक कार से पहुंचे विधानसभा
By Deshwani | Publish Date: 25/7/2019 3:06:31 PMपटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर सराहनीय कदम उठाया। नीतीश कुमार इलेक्ट्रिक कार से आज विधानसभा पहुंचे। सदन में पहुंचने पर परिवहन विभाग के मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
पहली बार मुख्यमंत्री इलेक्ट्रिक कार से विधानसभा पहुंचे। यह कार पूरी तरह इको फ्रेंडली और साउंडलेस है। चार घंटे चार्ज करने पर यह कार डेढ़ सौ किलोमीटर तक चलती है। इसके लिए सचिवालय में और मुख्यमंत्री आवास पर एक-एक चार्जर पाइंट लगाया जा रहा है। टाटा कंपनी की इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 11 लाख रुपए है। इस गाड़ी में हरे रंग का नंबर प्लेट लगाया गया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस गाड़ी पर चढ़ने का अनुभव अच्छा रहा। इस कार की सबसे अच्छी बात यह है कि ये कार प्रदूषण रहित है। मुख्यमंत्री के ड्राइवर गणेश प्रसाद ने बताया कि गाड़ी चलाने में काफी बढ़िया है और इसमें मात्र एक टॉप गेयर और एक रिवर्स गेयर है। इसके रखरखाव पर खर्च बहुत कम होता है। इसके फ्यूल का खर्च भी पेट्रोल-डीजल कार से बहुत कम होता है।