ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
पद्मश्री डॉ नरेन्द्र व सुपर थर्टी के आनंद कुमार के साथ 32 शख्सियतों में मोतिहारी के सर्जन डॉ शरण भी, मनोज बाजपेयी ने किया सम्मानित
By Deshwani | Publish Date: 20/7/2019 9:13:06 PM
पद्मश्री डॉ नरेन्द्र व सुपर थर्टी के आनंद कुमार के साथ 32 शख्सियतों में मोतिहारी के सर्जन डॉ शरण भी, मनोज बाजपेयी ने किया सम्मानित

पटना में सिने अभिनेता मनोज बाजपेयी से सम्मानित होते मोतिहारी के मशहूर सर्जन डॉ आशुतोष शरण। फोटो- देशवाणी।

मोतिहारी। अमित कुमार गुड्डू।
 
पटना में बिहार के 32 महान हस्तियों को सम्मानित किया गया। जिसमें पद्मश्री डॉ नरेन्द्र प्रसाद, सुपर थर्टी के आनंद कुमार के साथ मोतिहारी के सर्जन डॉ आशुतोष शरण भी शामिल रहें। इस खबर से मोतिहारी के बुद्धिजीवियों में हर्ष है। लोगों ने डॉ शरण की भूरि-भूरि प्रशंसा की है व उन्हें बधाइयां दी है।
 
पटना के गांधी मैदान स्थित पनाश होटल के ग्लेक्सी सभागार में आउटलूक के द्वारा आयोजित कार्यक्रम बिहार की शख्सियतें फर्श से अर्श तक जो कि दिनेश आनंद द्वारा प्रयोजित की गई थी। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सभा का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से सुप्रसिद्ध सिने स्टार पद्मश्री मनोज बाजपेयी के साथ आउटलूक के हरबीर सिंह, गिरिधर झा व दिनेश आनंद ने किया। इस सम्मान समारोह में सुपर थर्टी के गणितज्ञ आनंद कुमार, सुप्रसिद्ध डॉ आरएन सिंह, मिथिला पेंटिंग की जनक गायत्री दत्त सहित कुल 32 शख्सियतों को सम्मानित किया गया।
 
 
चम्पारण वासियों के लिए गौरव का क्षण था जब चिकित्सा व सामाजिक कार्यों के लिए प्रसिद्ध वरीय शल्य चिकित्सक डॉ आशुतोष शरण का नाम की उद्घोषण की गई। उनके नाम की घोषणा के बाद पूरा प्रशाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। खूद सिनेस्टार मनोज बाजपेयी ने तालियों से उनका अभिवादन कर उन्हें मंच पर बुलाया। श्री बाजपेयी ने उन्हे शिल्ड व सम्मान पत्र के साथ फर्श से अर्श नामक किताब समर्पित किया। इस किताब में बिहार के 32 नामी शख्सियतों के संघर्ष व उपब्धियों का खाका खीचा गया है। जिसमें जिले के प्रसिद्ध सर्जन डॉ शरण की उपलब्धियां भी लिखी गई हैं। इस खुशगवार मौके की गवाह डॉ शरण की धर्म पत्नी गायनोकोलॉजिस्ट डॉ श्रीमती जसबीर शरण व पुत्री रेडियोलॉजिस्ट डॉ निकिता शरण भी बनी।
इस मौके पर डॉ अमिताभ, डॉ अभिजीत, दिनेश आनंद, कविता आनंद, बंटी, दीपक सहित बिहार के चर्चित लोग उपस्थित थें।

उपलब्धि पर मोतिहारी के लोगों ने डॉ शरण का मुंह मीठा कराया-

सम्मान पाकर शनिवार को लौटने पर सामाज के विभिन्न संगठनों ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाइयां व मंगलकामनाएं दीं। जिले का नाम बिहार सूबे में रौशन करने पर लोगों ने मिठाई खिलाकर डॉ शरण का मुंह मीठा कराया। बधाई देने वालों में पूर्व कृषि व किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह, बिहार के मंत्री प्रमोद कुमार, राणारणधीर सिंह, विधायक सचिन्द्र सिंह, विधायक श्यामबाबू यादव, डॉ निखल शरण सुरभि राज शरण, जिलाध्यक्ष  राजेन्द्र गुप्ता, डॉ बसु कुमार, डॉ प्रवीण, डॉ जयनेन्द्र, हिन्दुस्तान हिन्दी के मोतिहारी प्रबंधक सुजीत कुमार सिंह, पीएनबी के पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, विभूति नारायण सिंह, विनय कुमार सिंह, विनय परिहार, भाजपा नेता मार्ततंड नारायण सिंह, आशीष रंजन, विकास कुमार सिंह, अमन आनंद, डॉ लालबाबू सहनी, डॉ किरण, सुनील यादव व रवि कुमार चुटून सहित कई लोग शामिल हैं।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS