ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी राहत, मुख्यमंत्री ने DBT के जरिये खाते में भेजी अनुदान राशि
By Deshwani | Publish Date: 19/7/2019 6:09:05 PM
बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी राहत, मुख्यमंत्री ने DBT के जरिये खाते में भेजी अनुदान राशि

पटना। प्रदेश में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। इस बीच बिहार सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को राहत देते हुए उनके खाते में 6-6 हजार रुपए की सहायता राशि मुहैया करवाई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्यक्ष लाभ स्थानांतरण (डीबीटी) के जरिए राशि ट्रांसफर करने की शुरुआत की।

 
जानकारी के अनुसार आपदा प्रबंधन विभाग ने बाढ़ प्रभावित जिलों से मंगवाई गई सूची के आधार पर बाढ़ पीड़ितों के खातों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर और पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए 6-6 हजार रुपए भेजने की शुरुआत की। ऐसा पहली बार हुआ है कि राज्य सरकार ने मदद के लिए दी जाने वाली राशि सीधे बाढ़ पीड़ितों के खाते में दी जा रही है।
 
बता दें कि बिहार के दर्जन भर जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं और इसके चलते अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं विधानसभा में मॉनसून सत्र के दौरान भी मुख्यमंत्री ने कहा था कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद को लेकर सजग और संवेदनशील है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS