ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बाढ़ पर विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री नीतीश- हम हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार
By Deshwani | Publish Date: 16/7/2019 3:37:08 PM
बाढ़ पर विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री नीतीश- हम हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार

पटना। प्रदेश में बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ से राज्य में मचे हाहाकार के चलते विधानसभा में विपक्षी विधायकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में बाढ़ को लेकर बयान जारी किया।

 
मुख्यमंत्री ने राज्य के करीब 26 लाख बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिलाते हुए कहा कि अचानक आई बाढ़ में अब तक 25 लोगों की मौत हुई है जबकि इसमें फंसे करीब सवा लाख लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
 
नीतीश कुमार ने विधानमंडल के दोनों सदनों में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति के संबंध में कहा कि तीन-चार दिनों से पड़ोसी देश नेपाल के तराई इलाकों में पिछले वर्षों की तुलना में इस बार अत्यधिक वर्षा हुई है, जिसके कारण नेपाल से निकलने वाली नदियों में अधिक जलस्राव के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि अचानक आई बाढ़ के कारण राज्य के 12 जिले, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, सुपौल, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सहरसा, कटिहार, और पूर्णिया के 78 प्रखंडों में 555 पंचायतों की 25 लाख 71 हजार की आबादी प्रभावित हुई है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के संभावित खतरों को देखते हुए पहले से सजग प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। राहत और बचाव कार्य के लिए 796 मानव बल तथा 125 मोटर बोट के साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की 26 टुकड़ियां तैनात है। उन्होंने बताया कि अभी तक बाढ़ में सवा लाख लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है जबकि 25 लोगों की मौत हो गई है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS