ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मॉनसून सत्र: बाढ़ के मुद्दे पर गरमाया सदन, विधानसभा के बाहर राजद व माले का प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 15/7/2019 3:01:21 PM
मॉनसून सत्र: बाढ़ के मुद्दे पर गरमाया सदन, विधानसभा के बाहर राजद व माले का प्रदर्शन

पटना। विपक्षी सदस्यों ने पिछले दो दिनों से उत्तर बिहार में आयी बाढ़ को मुद्दा बनाया है। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आज विपक्ष ने सदन के बाहर हंगामा किया। हाथ में बैनर-पोस्टर लिये राजद और भाकपा माले के सदस्यों ने सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले सरकार को बाढ़ से निपटने में नाकाम बताते हुए नारेबाजी की।                                                              

वहीं, आज सदन के अंदर भी बाढ़ को लेकर सदन गरमाया रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राजद के सदस्यों ने सदन के अंदर बाढ़ को मुददा बनाते हुए लगातार नारेबाजी की और हंगामा किया। राजद एमएलए भोला यादव ने कहा है कि उत्तर भारत में बाढ़ की स्थिति भयावह है। मिथिलांचल में दरभंगा सहित कई जिलों की आबादी क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुस गया है और बाढ़ में कई लोग डूब चुके हैं।
 
सरकार पीड़ितों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने की बात कह रही है लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि लोगों को राहत नहीं मिल रही है। मधुबनी में कमला नदी से के पानी से पीड़ित परिवारों का हाल बेहाल है। पंचायत के जनप्रतिनिधि बीडीओ, सीओ से संपर्क न होने की बात कह रहे है। उन्होंने कहा कि दिखाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हवाई सर्वे कर रहे है।
 
भाकपा-माले के विधायकों ने सदन के बाहर प्रदर्शन कर चमकी बुखार, जदयू के दलित नेता गणेश रविदास की हाजद में मौत और मिथिलांचल में युद्धस्तर पर बाढ़ अभियान चलाकर लोगों की सुरक्षा करने की मांग की। वहीं, राजद के सदस्यों ने बाढ़ को लेकर सरकार को घेरा। राजद के सदस्यों ने हाथ में बाढ़ की तस्वीरयुक्त तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS