ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बेखौफ अपराधियों का कहर, घर लौट रहे भाजपा नेता को मारी गोली, घायल
By Deshwani | Publish Date: 8/7/2019 3:45:07 PM
बेखौफ अपराधियों का कहर, घर लौट रहे भाजपा नेता को मारी गोली, घायल

अररिया। प्रदेश में इन दिनों राजनेता अपराधियों के निशाने पर हैं। हाल ही में मधुबनी में राष्ट्रीय जनता दल के नेता की हत्या कर दी गई थी। वहीं अब अररिया में अपराधियों ने भाजपा नेता को गोली मारकर घायल कर दिया। फिलहाल घायल भाजपा नेता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 
जानकारी के मुताबिक पलासी प्रखंड के उत्तरी डेहटी निवासी और भाजपा आईटी लेस के पंचायत संयोजक धर्म किशोर मंडल बाइक से देर रात घर वापिस लौट रहे थे। इस दौरान डकैता गांव के पास अपराधियों ने उन पर हमला बोल दिया। अपराधियों ने भाजपा नेता को गोली मारी, जिससे वे घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
 
बता दें कि अभी पता नहीं चल सका है कि अपराधियों ने भाजपा नेता पर हमला क्यों किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS