ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
झारखंड के कई नेता मुख्यमंत्री नीतीश की उपस्थिति में जदयू में हुए शामिल
By Deshwani | Publish Date: 8/7/2019 11:22:35 AM
झारखंड के कई नेता मुख्यमंत्री नीतीश की उपस्थिति में जदयू में हुए शामिल

पटना। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में रविवार को झारखंड के चार नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री सह प्रवक्ता प्रेम कटारूका, जेएमएम जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अरुण मंडल, जेवीएम के मनोज यादव और जेएमएम  के प्रभात कुमार प्रभाकर शामिल हैं। 

 
इस अवसर पर झारखंड जदयू के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार सिंह और पूर्व विधान  पार्षद प्रवीण सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रेम कटारूका, अरुण मंडल,  मनोज यादव और प्रभात कुमार प्रभाकर को जदयू में शामिल होने से झारखंड में  पार्टी को मजबूती मिलेगी। साथ ही वहां आने वाले दिनों में जदयू का परचम  लहरायेगा।  
 
इस अवसर पर झारखंड प्रभारी अरुण कुमार सिंह, झारखंड के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह, रामाशीष कुमार और संजय कुमार सिंह ‘गांधी जी’ उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS