ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
राजद के स्थापना दिवस पर राबड़ी देवी ने दिया विवादित बयान, कहा- बिकाऊ हो गया है आज का वोटर, जदयू ने की आलोचना
By Deshwani | Publish Date: 6/7/2019 1:48:36 PM
राजद के स्थापना दिवस पर राबड़ी देवी ने दिया विवादित बयान, कहा- बिकाऊ हो गया है आज का वोटर, जदयू ने की आलोचना

पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने राजद के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज का वोटर बिकाऊ हो गया है। राबड़ी देवी के इस बयान के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस पर जदयू ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है तो वहीं कांग्रेस ने राबड़ी देवी का बचाव किया है।

 
राबड़ी देवी ने कहा कि आजकल के चुनाव में बिना पैसा खर्चा किए कुछ नहीं होता। पैसा खर्च करने से आप पीछे मत हटिए क्योंकि वोटर भी वोट पैसा लेकर ही देता है। आज का वोटर बिकाऊ हो गया है और वर्कर भी पैसा खोजता है।
 
वहीं इस पर जदयू ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी के प्रवक्ता राजीव रंजन ने राबड़ी देवी के बयान को हैरान करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि राबड़ी और उनके कुनबे को जनता ने राजनीति से बाहर कर दिया है। जनता अब भ्रष्टाचार और अहंकार को जानती है।
 
कांग्रेस ने राबड़ी देवी के बयान पर उनका बचाव किया है। पार्टी प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि राबड़ी के कहने का संदर्भ कुछ और था। उनका इशारा भाजपा पर था, जो राष्ट्रवाद के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS