ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
रक्सौल में शुरू हुआ पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान, चलेगा 20 जून तक
By Deshwani | Publish Date: 16/6/2019 12:00:00 AM
रक्सौल में शुरू हुआ पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान, चलेगा 20 जून तक

 रक्सौल। अनिल कुमार।

रविवार को स्थानीय प्रखंड में पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में की गई। इस अभियान की शुरुआत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शरत चंद्र शर्मा ने स्थानीय शहर निवासी उपेन्द्र मल्लिक की 2.5 वर्षीय पुत्री  कल्पना कुमारी को 2 बून्द खुराक पिलाकर की।
 
 इसके साथ ही डॉ. शर्मा ने कहा कि सभी स्वास्थ्यकर्मियों को यह ध्यान रखना है कि 5 साल तक के कोई भी बच्चा छूटे नहीं। हालाँकि उन्होंने यह भी कहा कि वे इस भयावह बीमारी से निजात पा तो गये है। लेकिन इससे खतरा अब भी बना हुआ है। उन्हें हर हाल में सजग रहना है। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए दवा वितरण कार्य सुबह के 10 बजे तक व संध्या 3 बजे के बाद करना है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को यह हिदायत दी है कि वे बढ़ती गर्मी के कारण दवा की गुणवत्ता पर भी ध्यान दें। 
 
यह अभियान कार्यक्रम आगामी 20 जून तक चलेगा। इसमें कुल 135 टीमें लगी हैं। जिसमें 96 घर-घर टिकाकर्मी, 05 चलंत टीम व 34 ट्रांजिट टीम शामिल है। इस बार 70 हजार बच्चों का लक्ष्य रखा गया है। मौके पर यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार, बीएचएम आशीष, बीसीएम अजय कुमार गुप्ता, पर्यवेक्षक देवेश कुमार मिश्रा, भूषण प्रसाद व एएनएम नीलम कुमारी सहित अनेको स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS