बिहार
जमीनी विवाद में चली गोली, एक की मौत, पांच घायल
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2019 6:13:28 PMआरा। भोजपुर जिले के बिहियां थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर आज दो पक्षों में मारपीट और गोलीबारी हुई है। इस दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
बिहिया थाना इलाके के उमरावगंज गांव में आज हुई गोलीबारी की इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। सोनू यादव, पिंटू यादव, सुमन यादव, धर्मेंद्र यादव और राजकुमार यादव को गोली लगी है। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। सभी घायलों काे आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात का कारण दोनों पक्षों में कई दिनों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।