बिहार
जदयू की ओर से संसदीय दल के नेता चुने गए ललन सिंह, बैद्यनाथ महतो बने उपनेता
By Deshwani | Publish Date: 11/6/2019 6:30:17 PMपटना। 17वीं लोकसभा के लिए राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जदयू संसदीय दल के नेता के रूप में चुना गया। वहीं बैघनाथ प्रसाद महतो को जदयू संसदीय दल का उप नेता बनाया है। इसके साथ ही दिलेश्वर कामत को जदयू के मुख्य सचेतक के रूप में चुना गया। बजट सत्र 17 जून से शुरू होना है।
बता दें कि राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं। मोदी मंत्रिमंडल के गठन के दौरान जदयू की तरफ से जिन नेताओं के मंत्री बनने की संभावना जताई जा रही थी उसमें ललन सिंह का नाम सबसे आगे था। ललन सिंह ने मुंगेर सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। उन्होंने बाहुबली नेता अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को हराया था।
वहीं, लोकसभा में उपनेता बने वैद्यनाथ प्रसाद महतो ने वाल्मीकि नगर सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने महागठबंधन प्रत्याशी शाश्वत केदार को हराया था। मुख्य सचेतक दिलेश्वार कामत सुपौल से लोकसभा पहुंचे हैं। उन्होंने पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन को हराया था।