बिहार
भयंकर आंधी-तूफान से अलग-अलग क्षेत्रों में तीन लोगों की मौत, छह से ज्यादा घायल
By Deshwani | Publish Date: 11/6/2019 12:45:12 PMछपरा। सारण जिले में आंधी-तूफान से अलग-अलग क्षेत्रों में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
सोमवार की शाम गरखा थाना क्षेत्र के मीठेपुर गांव के बनिया टोली में भीषण आंधी-तूफान आने से ताड़ के कई पेड़ टूट गए। पेड़ के नीचे दबकर मुख्तार मियां की मौत हो गयी और एनुअल हक घायल है। उसे पीएमसीएच पटना में भर्ती कराया गया।
दूसरा हादसा माधोपुर गांव में हुआ है। यहां आंधी आने के बाद टूटे बिजली के तार से करंट लगने से प्रदुम्न कुमार पुत्र उपेन्द्र सिंह मौत हो गई।
तीसरी घटना में आंधी के दौरान मांझी- एकमा पथ पर चकिया गांव के समीप टेम्पो पलटने से मखदूमगंज निवासी शिवधर साह पुत्र हवलदार साह की मौत हो गई। शिव की इसी महीने 29 जून को शादी होनी थी। परिवार में मातम फैला है। दुर्घटना में बहादुर साह गोंड भी जख्मी हुआ है। इसके अलावा शहर के बस स्टैंड के पास आंधी में पंडाल गिरने से चार लोग घायल हो गये हैं।