ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
दहेज के लिए ससूराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाला, देवर व नन्दोई पर दुष्कर्म का आरोप
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2019 9:52:38 PM
दहेज के लिए ससूराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाला, देवर व नन्दोई पर दुष्कर्म का आरोप

छपरा जिस प्रेमी के लिए लड़की ने अपने माता-पिता के खिलाफ आवाज उठायी। उसने साथ जीने-मरने की कसमें खाई। आज उसी ने उस लड़की को धोखा दे दिया। दोनों ने सात साल पूर्व प्रेम विवाह किया। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चला। कुछ दिन बीतने के बाद ससूराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता से उसकी नानी की संपति का डिमांड करने लगे। 

 
यहां बता दें कि विवाहित मशकर थाना क्षेत्र के रहने वाली है और वह बच्चपन से अपने नानी घर बनियापुर में रही है। उसके नानी के यहां दूसरा कोई नहीं है। इसलिए ससूराल वाले उसके नानी संपति अपने नाम करने की डिमांड करने लगे और रोज उसके साथ मारपीट करने लगे। जिससे आजीज होकर विवाहित अपने नानी घर चली आयी।
 
 विवाहिता ने अपने देवर व नन्दोई पर दुष्कर्म का आरोप लगायी है। इस मामले में पीड़ित महिला की ओर से सारण एसपी को 12 पेज का आवेदन दिया है। जिसमें विवाहिता ने अपने ससूराल वालों पर गंभीर आरोप लगायी है। एसपी के निर्देश पर इस मामले में मढ़ौरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। 
 
महिला का आरोप: देवर व नन्दोई ने किया दुष्कर्म
 
पीड़ित महिला ने कहा कि जब मेरे ससूराल वाले मुझे प्रताड़ित करने लगे तो मैं बहुत परेशान रहने लगी। घर में मेरी बात कोई नहीं सुनता था। जिसका फायदा उठाकर मेरे देवर ने मेरे साथ गलत किया। इसका विराेध करने पर मेरे साथ मारपीट की गयी। सास- ससूर व पति को बताने पर किसी ने मेरा विश्वास नहीं किया। इसी बीच कुछ दिन बाद मेरे घर नन्द व नन्दोई आये। मैंने अपने कहानी अपने नन्दोई से बतायी ताकि वो मेरा विश्वास कर सके। लेकिन हद तो तब हो गयी जब नन्दोई ने भी मजबूरी का फायदा उठाया और मेरे साथ घिनौना काम किया। तब मैनें सोचा अब पानी सिर के उपर उठ रहा है और मैंने इसका विरोध किया। तो मेरे पति व सास ने मुझे हीं चरित्रहीन कहा। वहीं मढ़ौरा थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में महिला के लिखित शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।
 
केस उठाने के लिए ससूराल वाले दे रहे धमकी:-
पीड़ित महिला के पिता ने बताया कि 7 वर्ष पूर्व अपनी बेटी की शादी मढ़ौरा के रंजीत मिश्रा के साथ किया था। लेकिन कुछ दिन बाद से ही उसे प्रताड़ित कियेु जाने लगा। इस संबंध में मढ़ौरा थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी है।  अब ससूराल वाले केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहे और धमकी दे रहे है।  
 
 पुलिस नहीं कर रही है कार्रवाई, डीजीपी से शिकायत:-
पीड़ित महिला ने बताया कि मैं अपना शिकायत लेकर कई बार थाने में गयी। पुलिस एफआईआर नहीं कर रही थी। बार-बार मुझे बोला जाता था कि बाद में आईये। तब मैनें एसपी-डीएम व डीआईजी के पास आवेदन दी। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। महिला ने इस मामले में बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय से शिकायत की है। 
 
न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी
अब महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। महिला अकेले अपने नानी के साथ रह रही है। उसके घर में कोई पुरूष नहीं है। उसके माता-पिता मशरक में अपने घर रहते है। ससूराल वाले उसे धमकी दे रहे है। महिला डर के साये में जी रही है। पीड़ित महिला का कहना है कि मैने सब जगह न्याय की गुहार लगा ली। कहीं से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अगर मुझे न्याय नहीं मिलता है तो मेरे पास आत्महत्या के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं है। महिला ने इस मामले में डीजीपी से न्याय की गुहार लगायी है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS