बिहार
लोकसंवाद कार्यक्रम के बाद बोले नीतीश-प्रधानमंत्री मोदी के साथ रिश्ते में कोई खटास नहीं
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2019 5:28:26 PMपटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लंबे अंतराल के बाद लोकसंवाद कार्यक्रम हुआ। इस दौरान उन्होंने लोगों के सुझाव सुनने के बाद कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। लोकसंवाद कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रिश्ते में कोई खटास नहीं है। जो संबंध उनसे पहले थे आज भी वैसे ही हैं। बिहार एनडीए में सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा है।
बिहार को विशेष राज्य का दर्जे दने की मांग पर उन्होंने कहा कि हम आज भी इस मांग पर कायम है और इस मुद्दे को फिर से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि जदयू शुरू से ही इस मुद्दे पर लड़ रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा जरूर मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हम नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। वहीं राजद की ओर से महागठबंधन में आने का न्यौता मिलने पर नीतीश ने कहा कि जैसे वह आलोचना पर ध्यान नहीं देते हैं, उसी तरह से हम ऐसी बातों को नोटिस नहीं करते हैं।