बिहार
बेतिया में दबंगों ने गरीब का घर जलाया, एफआईआर
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2019 10:47:51 AMबेतिया(पश्चिम चम्पारण) पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत सिरिसिया ओपी के सेमरा परसा गांव में कतिपय दबंगों ने भोला महतो (60) का घर जलाकर डाला। इस मामले में भोला महतो की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गयी है।
एसडीपीओ पंकज कुमार रावत ने बताया कि घर जलाने के मामले में सेमरा परसा के दुसाध टोली निवासी दिनेश पासवान, जोखू पासवान तथा तीन अज्ञात के विरूद्ध एफआईआर दर्ज हुई है। सिरिसिया पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
एफआईआर में भोला महतो ने बताय है कि उनकी पतोहू मूर्ति देवी के नाम से जमीन है। जिसपर वे घर बनाकर रह रहे थे। रात्रि 12 बजे के करीब पांच लोग वहां पहुंचे, जिनमें दिनेश पासवान व जोखू पासवान को वह पहचानते थे। तीन अन्य अज्ञात को देखकर वह पहचान सकते है। उनलोगों ने इनके घर में आग लगा दिया। जिससे फूस का बना उनका घर जलकर राख हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद वे लोग फरार हो गए।