बिहार
गिरिराज ने ममता की तुलना किम जोंग उन से की, कहा- शुरू हो गई उनकी उलटी गिनती
By Deshwani | Publish Date: 8/6/2019 1:19:13 PMपटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से की है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपने राजनीतिक विरोधियों का दमन करने के लिए उसी तरह की क्रूरता पर उतर आई हैं, जैसा कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन करते हैं।
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी किम जोंग उन की तरह काम कर रही है। जो भी उनके खिलाफ आवाज उठाएगा, उसे कत्ल कर दिया जाएगा। किसी को भी विजय जुलूस नहीं निकालने दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी जिस तरह से शासन कर रही है ऐसा लगता है कि उन्हें संविधान में विश्वास नहीं है। वह प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री नहीं मानती है। वह सिस्टम में नहीं आना चाहती है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी उलटी गिनती शुरू हो गई है, लोग विकास चाहते हैँ।
अपने बयानों से अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले केंद्रीय मंत्री इससे पहले अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चाएं बटोर चुके हैं। गिरिराज सिंह ने कुछ तस्वीरें शेयर कर ट्वीट किया गया था और ट्वीट के जरिए उन्होंने इफ्तार पार्टी पर सवाल खड़े किए थे। उनके उस ट्वीट के बाद बिहार की सियासत गरमा गई थी।