बिहार
दबंगों ने महिला को घर से खींचकर सड़क पर सरेआम निर्वस्त्र घुमाया, मामला दर्ज
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2019 3:48:33 PMगोपालगंज। गोपालगंज में इंसानियत तब शर्मसार हो गई, जब दबंगों ने एक युवती को घर से खींचकर सरेआम निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया। घटना को लेकर पीड़िता ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल सभी आरोपित फरार हैं।
जानकारी के अनुसार युवती का आरोप है कि वह घर में अकेली थी। इसी दौरान तीन लोग जबरदस्ती घर घुस गए और उसे घर छोड़कर जाने को कहने लगे। महिला ने जब इस बात का विरोध किया तो दबंगों ने महिला को घर से खींचकर निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया। इस घटना के दौरान भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गई लेकिन किसी ने भी आगे आकर महिला को बचाने की कोशिश नहीं की।
महिला की चीख पुकार सुनकर जब कुछ महिला पीड़िता की मदद करने के लिए आगे आई तो दबंग निर्वस्त्र युवती के कपड़े लेकर मौके से भाग गया। भोरे के थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें गांव के ही तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है। उनका कहना है कि मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ है।