ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
धूमधाम से मनाया जा रहा है ईद-उल-फितर का त्यौहार, ईदगाहों पर सुरक्षा के माकूल इंतजाम
By Deshwani | Publish Date: 5/6/2019 11:49:39 AM
धूमधाम से मनाया जा रहा है ईद-उल-फितर का त्यौहार, ईदगाहों पर सुरक्षा के माकूल इंतजाम

कटिहार। जिले भर में आज ईद-उल-फितर का त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर इस्लाम धर्म के अनुयायियों ने ईदगाह में नमाज अदा कर अल्ला ताला से बरकत व देश में अमन चैन की दुआ मांगी है। जिला पदाधिकारी पूनम, एसपी विकास कुमार, नगर निगम के उप महापौर मंजूर खान सहित कई जन- प्रतिनिधियों ने लोगों को ईद की बधाई दी है। साथ ही जिला प्रशासन ने सभी ईदगाहों पर सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए हैं।

 
आज सुबह से ही ईद की नमाज अदा करने के लिए लोग ईदगाह पहुंचने लगे। कटिहार शहरी क्षेत्र के बड़ी ईदगाह ललियाही और बैगना नहर के पास छोटी ईदगाह में सैकड़ों की संख्या में मुसलमानों ने नमाज अदा की। उप महापौर मंजूर खान ने बताया कि यह त्यौहार रमज़ान का चांद डूबने और ईद का चांद नज़र आने पर उसके अगले दिन चांद की पहली तारीख़ को मनाया जाता है। इस्लामी साल में दो ईदों में से यह एक है (दूसरा ईद उल जुहा या बकरीद कहलाता है)। पहला ईद उल-फ़ितर, पैगम्बर मुहम्मद ने सन 624 ई० में जंग-ए-बदर के बाद मनाया था, तभी से यह परंपरा चलती आ रही है।
 
उन्होंने बताया कि उपवास की समाप्ति की खुशी के अलावा ईद में मुसलमान अल्लाह का शुक्रिया अदा इसलिए भी करते हैं कि उन्होंने महीने भर के उपवास रखने की शक्ति दी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS