ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
बिहार कैबिनेट का अहम फैसला: 28 जून से शुरू होगा विधान मंडल का मॉनसून सत्र
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2019 12:52:45 PM
बिहार कैबिनेट का अहम फैसला: 28 जून से शुरू होगा विधान मंडल का मॉनसून सत्र

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर कैबिनेट की मुहर लगी। वहीं इस बैठक में बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र की तारीखों की भी घोषणा की गई।

 
कैबिनेट की इस बैठक में चुनाव के दौरान मारे गए मतदान कर्मियों को मुआवजा देने का निर्णय किया गया। कैबिनेट ने प्रत्येक मृतक कर्मचारी के परिजनों को 30 लाख रुपए का मुआवजा देने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई। दुर्घटना में अपंगता के लिए 7 लाख रुपए और हिंसक घटना में अपंगता के लिए 15 लाख रुपए का मुआवजा देने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी गई।
 
बैठक में मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना के लिए 384 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। साथ ही नमामि गंगे के लिए 2.4 करोड़ और माध्यमिक शिक्षक वेतन भुगतान के लिए 33 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है।
 
इसके अतिरक्त बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र 28 जून से 26 जुलाई तक चलाने का फैसला भी बैठक में किया गया। इस सत्र में कुल 23 बैठकें होंगी और इस दौरान बजट 2019-20 को पारित कराया जाएगा। इसके अतिरक्त अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS