ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
कैबिनेट की पहली बैठक रही किसानों के नाम - अरविंद कुमार सिंह
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2019 10:25:12 AM
कैबिनेट की पहली बैठक रही किसानों के नाम - अरविंद कुमार सिंह

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के रक्सौल जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह।

 रक्सौल, अनिल कुमार।

नई-नई मोदी सरकार की गठन हुई और अब विभागों का बंटवारा होने के तुरंत बाद कैबिनेट की पहली बैठक किसानों के ही नाम रही। उक्त बातें एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के रक्सौल जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कही। साथ ही उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने पहले किसान सम्मान निधि योजना जारी की थी ,जिसमें किसानों को प्रति वर्ष 6000 रु मिलना तय हुआ है। उसमें 2 हेक्टेयर से कम के हीं किसानों को यह राशि प्राप्त होना था। जिसको शुक्रवार की बैठक में मोदी कैबिनेट ने यह प्रस्ताव पास कर दिया कि अब किसानों की बाध्यता समाप्त हो जाएगी। अब छोटे या बड़े सभी किसान "किसान सम्मान निधि" योजना का लाभ उठा सकते हैं। आज की सबसे बड़ी भारत के किसानों के हित के लिए योजना प्रस्ताव के द्वारा पारित की गई जिसको " किसान सम्मान पेंशन" योजना का नाम दिया गया। 


जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने इस योजना के बारे में यह बताया की

प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना के तहत अब 60 साल की उम्र में 3000 रुपये की पेंशन मिलेगी। प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना के अंतर्गत 12 करोड़ लोग आएंगे। पहले चरण में 5 करोड़ किसान आएंगे। इसमें 18 से 40 वर्ष के किसान शामिल होंगे। 60 साल बाद 3 हज़ार किसान को पेंशन दिया जाएगा। इसमें 18 साल के किसान को मात्र 55 रुपया मासिक देना होगा। इतनी ही राशी सरकार भी देगी। 60 साल के उपरांत प्रत्येक महीने 3000रु की पेंशन प्रत्येक किसानों को मिलेगी।

आज के इस योजना को पारित करने के लिए मोदी कैबिनेट और कृषि मंत्रालय को बधाई देने वालों का तांता लग गया। धन्यवाद देने वालों में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद शंकर सिंह ,डॉक्टर प्रोफेसर अनिल कुमार सिन्हा, इंजीनियर जितेंद्र कुमार, गुड्डू सिंह ,मनीष दुबे ,राज किशोर राय उर्फ भगत जी, मदन पटेल ,विक्रमा प्रसाद ,कृष्ण कुमार गुप्ता, नितेश पटेल, दीपेश प्रसाद, विजय कुशवाहा, रवि कुमार गुप्ता इत्यादि रक्सौल विधानसभा के सैकड़ों लोग थे। सारी जानकारी किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी कन्हैया कुमार करण ने दी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS