बिहार
भोजपुर में रौशन कुशवाहा ने जिलाधिकारी के पद पर किया योगदान
By Deshwani | Publish Date: 30/5/2019 5:21:44 PMआरा। भोजपुर के जिलाधिकारी संजीव कुमार के स्थानांतरण के बाद नये जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने आज भोजपुर के नये जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। नए जिलाधिकारी के पदभार ग्रहण के मौके पर जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
बता दें कि नये जिलाधिकारी के पदभार ग्रहण करने के लिए प्रभार रिपोर्ट बुधवार को ही तैयार कर लिया गया था। उनके यहां पहुंचने के साथ ही निवर्तमान जिलाधिकारी संजीव कुमार ने स्थानीय परिसदन में प्रभार सौंपा। प्रशासनिक स्तर पर पहले ही इसकी तैयारी पूरी कर ली गई थी। नए जिलाधिकारी का आवास फिलहाल सर्किट हाउस के एक नंबर कमरा में रहेगा।