बिहार
सिलेंडर में लगी आग से झुलसे तारापुर के जदयू विधायक और उनकी पत्नी, हालत गंभीर
By Deshwani | Publish Date: 28/5/2019 2:55:48 PMमुंगेर। जदयू विधायक मेवालाल चौधरी के मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा स्थित कमरगामा के घर में सिलेंडर विस्फोट से विधायक सहित उनकी पत्नी व पूर्व विधायक नीता चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना के तुरंत बाद दोनों को भागलपुर के अस्पताल में भती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। पत्नी व पूर्व विधायक नीता चौधरी की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।
बताया जा रहा है कि सोमवार रात किसी समारोह में गए थे और वहां से लौटने के बाद पत्नी ने विधायक के लिए दूध गर्म करने के लिए जैसे ही सिलेंडर खोलकर लाईट ऑन किया, सिलेंडर में आग लग गयी। जिसमें नीता चौधरी गंभीर रूप से झुलस गईं। नीता को बचाने गये विधायक के दोनों हाथ झुलस गए हैं। घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी गयी है।