बिहार
नदी में डूबने से किशोर की मौत, कोहराम
By Deshwani | Publish Date: 26/5/2019 8:02:43 PMमोतिहारी।
सुगौली।शिवेश झा। थाना क्षेत्र के माली गांव के समीप सिकरहना नदी में रविवार को डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी। मृत्तक माली गांव निवासी चइत सहनी का पुत्र आदीप कुमार (8 वर्ष) बताया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक किशोर सिकरहना नदी में नहाने गया था। इसी बीच ज्यादा गहरे पानी में चला गया। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी पर स्थानीय लोग दौड़े तबतक किशोर की डूबने से मौत हो गयी। ग्रामीण गोताखोरों ने नदी में घुस शव को खोज मृत हालत में नदी से बाहर निकाला। घटना की सूचना परिजनों ने सीओ और पुलिस को दी। घटना की जानकारी पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया।
इस बाबत थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है।