दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर में एनडीए के जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी ढेर सारी बधाई
दरभंगा। अब्दुल कलाम। जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं ने दरभंगा लोकसभा से बिहार प्रदेष के उपाध्यक्ष गोपाल जी ठाकुर, मधुबनी लोकसभा से अशोक यादव एवं समस्तीपुर लोकसभा से रामचन्द्र पासवान को सासंद चुने जाने पर बधाई दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने बधाई देते हुए कहा की आज जिस प्रकार से मिथिलांचल सहित सम्पूर्ण बिहार मे एनडीए प्रत्याशियों की जीत हुई हैं यह ऐतिहासिक हैं। जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किये गये विकास पर अपनी मुहर लगायी हैं और झुठ व अवसरवादी राजनीति करने वालों को सबक सिखाने का काम किया हैं। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत के लिए सम्पूर्ण जिले के मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए भाजपा व एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा की पूरे मिथिलांचल में विकास का काम और अधिक तेजी से होगा।जिलाध्यक्ष ने सफल और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिऐ जिले के सभी प्रशासनिक पदाधिकारी, सभी मतदान कर्मी एवं मीडीया बन्धुओं को धन्यवाद दिया।
बधाई देने वालों में प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष डाँ मुरारी मोहन झा, जिला प्रभारी रामकुमार झा, जिला महामंत्री आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, संजीव साह, शिवजी यादव, डाँ रामचंद्र प्रसाद, विजय चौधरी, प्रदीप ठाकुर, सुजीत मल्लिक, गणेश महथा, वीणा झा, जिला मिडिया प्रभारी अमलेश झा, मुकुन्द चौधरी, संतोष पासवान, राजेश रंजन, सचिन जैन, अभयानंद झा, मनीष जायसवाल, लक्ष्मण झुणझुणवाला, राजू तिवारी, ज्वाला चन्द्र चौधरी, राजू तिवारी, राजेंद्र चौपाल, राम पदार्थ ठाकुर, रमाशंकर ठाकुर, अशोक अमर यादव, पारसनाथ चौधरी, राम बिलास भारती शामिल थे।