ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
राधामोहन सिंह को पूर्वी चम्पारण की जनता ने फिर से दिया वही स्नेह, आकाश से 2 लाख 46 हजार से आगे
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2019 8:22:48 PM
राधामोहन सिंह को पूर्वी चम्पारण की जनता ने फिर से दिया वही स्नेह, आकाश से 2 लाख 46 हजार से आगे

 
मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के लोकसभा भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह अपने निकटतम प्रतिहद्वंद्वी रालोसपा के आकाश कुमार सिंह से करीब 2 लाख 46 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। जनता ने फिर उन्हें पहले से कहीं ज्यादा वोटों से जीत दिला रही है।  या यूं कहें यहां की जनता ने उनके प्रति पुन: अपना विश्वास जताया। 
 
चुनाव के दिन वोट डालने के बाद केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने एक पत्रकार के प्रश्नों के जवाब में उन्होंने आश्चर्य जाताते हुए कहा था- लगता है आप दिल्ली के पत्रकार हैं। अन्यथा पूर्वी चम्पाराण के विकास के बारे में नहीं पूछते। उन्होंने बताया कि सुगौली के गैस बोटलिंग प्लांट से लेकर मदर डेयरी, पीपरा कोठी कृषि अनुसंधान, मोतिहारी रेलवे स्टेशन, केन्द्रीय विश्व विद्यालय, शहर की चकाचक चौड़ी सड़कें, शहर सहित कई रेलवे ओवर ब्रिज के अलावे कई स्टेट हाई वे को एनएच में परिवर्तित कराने के कामों का अगर लेखा-जोखा दिया जाए तो आपको दिनभर लग जाएगा, लिखते-लिखते। ऐसा कहते हुए कृषिमंत्री के चेहरे पर आत्म विश्वास झलक रहा था। उन्होंने उसी दिन भारी बहुमत से अपनी का दावा भी पेश भी कर दिया था। जो आज सच साबित हुआ। 
एक समाज सेवी का कहना है कि सचमुच अगर केन्द्रीय कृषिमंत्री राधामोहन सिंह के विकास कार्याें की तुलना पूर्व के कई सासंदों को मिलाकर की जाए। तब भी उनकी बराबरी तो दूर तुलना में कुछ प्रतिशत भी नहीं होगा। जनता इन विकास कार्यो की समीक्षा कर परख रही थी। बाढ़ पीड़ितों के गांव में जाकर उनकी सहायता करना वह सब जनता को याद है। उन्होंने इनके कार्यों का मेहनताना आज लौटा दिया।
राधामोहन सिंह- भाजपा- 479379 वोट 
आकाश कुमार सिंह- रालोसपा- 232765 वोट। अंतर 246614

देर शाम फाइनल रिजल्ट के अनुसार केन्द्रीय मंत्री राधामोहन ने 2लाख 93 हजार 648 वोट से जीत हासिल की है। फाइनल रिजल्ट के पहले ही केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनकी जीत का सर्टिफिकेट उनके द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि ने प्राप्त किया।
राधामोहन सिंह- भाजपा- 5,77,787 वोट 
आकाश कुमार सिंह- रालोसपा- 2,84,139 वोट। अंतर 2,93,648
 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS