ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बिहार में चला मोदी मैजिक, मीसा हारीं, कुशवाहा, शॉटगन व कन्‍हैया को भी मिली शिकस्‍त
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2019 1:54:20 PM
बिहार में चला मोदी मैजिक, मीसा हारीं, कुशवाहा, शॉटगन व कन्‍हैया को भी मिली शिकस्‍त

पटना। पटना। लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम के लिए वोटों की गिनती जारी है जिसमें बिहार की 40 सीटों में से 36 पर एनडीए अपनी बढ़त बनाए हुए है। परिणाम के लिए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हुई और दोपहर के बाद नतीजे सामने आने लगे। 

बिहार में मोदी लहर चल रही है तो वहीं महागठबंधन बिल्कुल बेअसर दिख रहा है। 40 लोकसभा सीटों पर इस बार राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और महगठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है।

 
Bihar Election Result 2019 LIVE Update:
 
06.30 PM: महागठबंधन की अब तक 35 सीटों पर हार। औपचारिक घोषणा बाकी। 40 में से 39 सीटाें पर एनडीए की बढ़त।  
 
06.20 PM: पश्चिम चंपारण से भाजपा के संजय जायसवाल 2.94 लाख वोट से जीते। वहां 45 हजार वोट 'नोटा' में पड़े। 
लगातार दूसरी बार हराया।
 
06.15 PM: पाटलिपुत्र सीट पर राजद की मीसा भारती 53 हजार से अधिक वोटों से हारीं। भाजपा के रामकृपाल यादव ने लगातार दूसरी बार हराया। 
 
06.00 PM: हार के बाद बोले रविशंकर प्रसाद को शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने दी बधाई। हार को बताया 'तथा‍कथित हार।' इशारों में कहा- कई खेल हुए। 
 
05.50 PM: फाइनल परिणाम दरभंगा : भाजपा के गोपालजी ठाकुर ने 2,67,979 मतों से जीत हासिल की है। गोपालजी को 5,86,668 मत मिले हैं। राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी को 3,18,689 मत मिले हैं। जिला निर्वाची पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने विजेता की घोषणा करते हुए गोपालजी ठाकुर को प्रमाण पत्र दिया।

05.35 PM: रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा उजियारपुर व काराकाट दोनों सीटों से हारे।
 
05.25 PM: बिहार में अब तक 29 सीटों पर महागठबंधन की हार। औपचाारिक घोषणा बाकी।
 
05.15 PM: भागलपुर में 2,25,245 वोट से अजय मंडल अपने प्रतिद्वंद्वी बुलो मंडल से आगे चल रहे हैं।
 
05.10 PM: सीतामढ़ी से भाजपा के सुनील कुमार पिंटू जीते। घोषणा बाकी।
 
05.05 PM: उजियारपुर से भाजपा के नित्यानंद राय और समस्तीपुर से लोजपा के रामचंद्र पासवान जीते। 
 
05.05 PM: बिहार में अब तक 26 सीटों पर महागठबंधन की हार। औपचाारिक घोषणा बाकी।
 
05.00 PM: कटिहार में तारिक अनवर हारे। दुलालचंद गोस्‍वामी 57203 वोट से जीते। जीत की घोषणा बाकी
 
04.55 PM: बिहार में अब तक एनडीए की 25 सीटों पर जीत। एक सीट किशनगंज में कांग्रेस की बढ़त। 
 
04.50 PM: सुपौल में पप्‍पू यादव की पत्‍नी रंजीत रंजन हारीं। एनडीए से जेडीयू प्रत्याशी दिलेश्वर कामत ने उन्‍हें 2 लाख 65 हजार 846 मतों से हराया। जदयू को 593821 तो कांग्रेस को 327975 मत मिले। 
 
04.40 PM: अररिया में बीजेपी के प्रदीप सिंह जीते। जीत की घोषणा बाकी। 
 
04.30 PM: मधेपुरा में जदयू के दिनेश चंद्र यादव राजद के शरद यादव से 2,39,384 मतों से आगे।
 
04.20 PM: पटना साहिब से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद जीते। औपचारिक घोषणा बाकी।  
 
04.20 PM: बिहार में बीजेपी गठबंधन की 39 सीटों पर बढ़त। 19 सीटों पर जीत तो 20 सीटाें पर आगे। 
 
04.10 PM: बिहार में अब तक 18 सीटों पर महागठबंधन की हार।
 
04.00 PM: 16 वें राउंड के बाद पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव 26, 811 वोट से आगे।
 
03.50 PM: पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव 14 वें राउंड के बाद 24, 954 वोट से आगे।
 
03.50 PM: पाटलिपुत्र से अब मीसा भारती पीछे हुईं। रामकृपाल फिर आगे निकले। 
 
03.39 PM: पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद 2 लाख 24 हजार 796 मतों से आगे। 
 
03.35 PM: बिहार में अब तक 13 सीटों पर महागठबंधन की हार।
 
03.30 PM: आरा से भाजपा के आरके सिंह जीते। 
 
 3.15PM: सासाराम से कांग्रेस प्रत्‍याशी मीरा कुमार हार गईं हैं। उन्‍हें भाजपा के छेदी पासवान ने शिकस्‍त दी। 
 
03.00PM: बेगूसराय सीट से भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने बंपर जीत दर्ज की है तो वहीं जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार हार गए हैं।
 
02.46 PM: जमुई सीट से लोजपा उम्मीदवार चिराग पासवान ने जीत दर्ज की है।
 
02.40PM: पाटलिपुत्र सीट से राजद की उम्मीदवार मीसा भारती भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव से पिछड़ गयी हैं। रामकृपाल यादव पहली बार 1676 मत से आगे चर रहे हैं। वहीं पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद 78 हजार वोट से से आगे चल रहे हैं। 
 
02.05PM: वैशाली लोकसभा सीट पर राजद उम्मीदवार रघुवंश प्रसाद सिंह को हराकर लोजपा प्रत्याशी वीणा देवी ने जीत दर्ज की है। तो वहीं, महाराजगंज सीट पर भाजपा के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भी जीत दर्ज की है।
 
02.00PM: बेगूसराय में चुनावी रुझानों के बीच भाजपा और सीपीआई समर्थकों में हिंसक झड़प, एसपी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची, नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक की घटना, सीपीआई के जिला कार्यालय के सामने हुई घटना।
 
01.44PM: बिहार में दो सीटों पर एनडीए ने जीत के साथ अपना खाता खोला है। वहीं बेगूसराय से कन्हैया कुमार भाजपा नेता गिरिराज सिंह से काफी पीछे चल रहे हैं तो वहीं पटना साहिब से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा रविशंकर प्रसाद से पिछड़ गए हैं।
 
01.15AM: जमुई में10 वें चरण की मतगणना में लोजपा प्रत्याशी चिराग पासवान को 247174 वोट मिले हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी भूदेव चौधरी को 131565 वोट मिले हैं।
 
12.50PM: भाजपा के रवि शंकर प्रसाद 127717 वोटों से आगे चल रहे हैं। कुल अब तक उनको 257389 वोट मिला है। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी शत्रुघ्न सिन्हा को अबतक 129672 वोट मिले हैं। एेसे में रविशांकर प्रसाद की जीत तय है।
 
12.45PM: भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह आरा संसदीय क्षेत्र से जीत की ओर अग्रसर है भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर।
 
12.37PM: महाराजगंज सीट से BJP उम्मीदवार जनार्दन सिग्रीवाल 95 हजार वोट से आगे चल रहे हैं तो वहीं  मुंगेर सीट से ललन सिंह 27 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। मुजफ्फरपुर सीट से अजय़ निषाद एक लाख 3 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। 
 
12.15AM: वाल्मीकिनगर से जेडीयू उम्मीदवार वैद्यनाथ महतो ने जीत दर्ज की तो वहीं सीतामढ़ी सीट से जेडीयू उम्मीदवार सुनील कुमार पिंटू ने भी भारी मतों से जीत तय की।
 
12.10AM: बिहार में एनडीए की पहली जीत, दरभंगा सीट से भाजपा उम्मीदवार गोपलजी ठाकुर ने दो लाख से ज्यादा वोटों से बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने राजद उम्मीदवार अब्दुल बारी सिद्दीकी को हरा दिया है।
 
12.00AM: मधेपुरा में अब तक हुई वोटों की गिनती में जदयू के दिनेश चंद्र यादव को अबतक1,50,200 वोट मिले हैं जबकि महागठबंधन के उम्मीदवार शरद यादव को अबतक 74,325 वोट मिले हैं तो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को अबतक 28,300 वोट मिले हैं।
 
11.42AM: पूर्वी चंपारण में केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के प्रत्याशी राधामोहन सिंह को अबतक 32, 318 वोट मिले हैं तो वहीं महागठबंधन के उम्मीदवार आकाश कुमार सिंह आकाश कुमार सिंह को अबतक 25409 वोट मिले हैं।
 
11.35AM: हाजीपुर सीट से लोजपा के उम्मीदवार पशुपति पारस 30495 वोट से आगे चल रहे हैं। अब तक वोटों की गिनती में लोजपा को 66627 वोट मिले हैं जबकि राजद के शिवचंद्र राम को 36134 वोट मिले हैं।
 
1125AM: तीसरे चरण की मतगणना में पाटलिपुत्र सीट पर राजद की मीसा भारती तो वहीं पटना साहिब सीट पर भाजपा के रविशंकर प्रसाद आगे चल रहे हैं। चौथे चरण की गिनती जारी है।
 
11.15AM: काराकाट लोकसभा  में अबतक जदयू के महाबली सिंह को 40734 व रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा को 31177 मत प्राप्त हुए हैं। महाबली सिंह 9457 से आगे चल रहे हैं।
 
11.10AM: खगड़िया में पोस्टल बैलेट की गिनती में लोजपा उम्मीदवार चौधरी महबूब अली कैसर वीआईपी के मुकेश सहनी से 22 सौ मतों से आगे चल रहे हैं।
 
10.52AM: सीवान में पहले राउंड की मतगणना के बाद जदयू की कविता सिंह को 19059 वोट मिले हैं तो वहीं राजद की हिना शहाब को 17880 वोट मिले हैं। 
 
10.41AM: तीसरे राउंड की गिनती में मीसा भारती ने लगाई छलांग। रामकृपाल यादव को छोड़ा पीछे। मीसा अबतक 14 हजार मतों से आगे चल रही हैं।
 
10.36AM: आरा में भाजपा के उम्मीदवार राजकुमार सिंह भाकपा माले प्रत्याशी राजू यादव से 21000 मतों से आगे चल रहे हैं।
 
10.20AM: पाटलिपुत्र सीट से  राजद की मीसा भारती को अबतक 31769 वोट मिले हैं तो वहीं भाजपा प्रत्याशी
 
रामकृपाल यादव को अबतक 26584 वोट मिले हैं।
 
10.15AM: आरा में भाकपा माले प्रत्याशी राजू यादव दो हजार मतों से आगे, राजू यादव को अबतक 13000 व भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह को 11000 वोट मिले हैं। 
 
10.10AM: बक्सर सीट में पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा के अश्विनी कुमार चौबे राजद के जगदानंद सिंह से आगे चल रहे हैं।
 
10.00AM: मुंगेर से जदयू के ललन सिंह (JDU) 1500 वोट से आगे चल रहे हैं तो वहीं पूर्णिया से भी जदयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा  (JDU) 14000 वोट से आगे चल रहे हैं।
 
09.47AM: जमुई से लोजपा नेता चिराग पासवान (LJP) 9 हजार वोट से आगे चल रहे हैं तो वहीं किशनगंज से जदयू के महूमद अशरफ (JDU) 10 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।
 
09.40AM: पटनासाहिब सीट से भाजपा के रविशंकर प्रसाद को अबतक 8127 वोट मिले हैं तो वहीं कांग्रेस    के शत्रुघ्न सिन्हा को अबतक 4041 वोट मिले हैं। पाटलिपुत्र सीट से राजद की मीसा भारती को अबतक 5601 वोट मिले हैं तो वहीं भाजपा को अबतक 7144 वोट मिले हैं।
 
09.35AM: काराकाट से जदयू के महाबली सिंह रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा से तीन हजार वोट से आगे चल रहे हैं। छपरा से राजीव प्रताप रुडी (BJP) 7400  वोट से आगे चल रहे हैं।
 
09.30AM: अररिया से भाजपा के प्रदीप कुमार 20 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। मधेपुरा में पहले राउंड की गिनती में जदयू के दिनेश चंद्र यादव 20,927 वोट से आगे। दूसरे नम्बर पर शरद यादव चल रहे हैं।
 
09.25AM: सीवान से जेडीयू की कविता सिंह आगे, नवादा विधानसभा उप चुनाव में पहले राउंड में जदयू के कौशल यादव करीब 900 वोटों से आगे।
 
09.20AM: सासाराम संसदीय क्षेत्र के लिए पहले राउंड की मतगणना के बाद अबतक भाजपा के छेदी पासवान को 17618 वोट,कांग्रेस की मीरा कुमार को 13815 व बसपा के मनोज कुमार को 5564 मत प्राप्त हुए हैं।
 
09.17AM: सुपौल से एनडीए के दिलेश्वर कामत 15 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। वैशाली सीट से एलजेपी की वीणा देवी को बढ़त, नालंदा से कौशलेंद्र कुमार 4387 वोट से आगे चल रहे हैं।
 
09.05AM: झंझारपुर में रामप्रीत मंडल (जदयू) को अबतक 9993 वोट मिले हैं, गुलाब यादव (राजद) को 6582 वोट मिले हैं, देवेंद्र प्रसाद यादव (समाजवादी जनता दल) को अबतक 2135 वोट मिले हैं।
 
09.00AM: सीतामढ़ी सीट से जदयू के सुनील कुमार पिंटू आगे चल रहे हैं। दरभंगा सीट से बीजेपी के गोपाल जी ठाकुर आगे चल रहे हैं।
 
08.55AM: बेतिया लोकसभा सीट से संजय जायसवाल आगे, सीतामढ़ी से जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार तीन हजार वोट से आगे चल रहे हैं।
 
08.51AM: उजियारपुर से भाजपा के नित्यानंद, गोपालगंज से जदयू के आलोक सुमन, कटिहार से जदयू के दुलालचंद गोस्वामी, मधुबनी से भाजपा के अशोक कुमार यादव आगे चल रहे हैं
 
08.45AM: आरा और बेगूसराय सीट पर बीजेपी को बढ़त और वाल्मीकिनगर और सुपौल से जेडीयू को बढ़त मिलती दिख रही है।
 
08.45 AM: पहले राउंड में बेगूसराय से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं।
 
08.40AM: मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से भाजपा के अजय निषाद आगे। वाल्मीकिनगर संसदीय सीट के रूझान, जदयू के बैद्यनाथ प्रसाद महतो को अबतक कुल 2212 वोट, बसपा के दीपक यादव को  490 वोट और कांग्रेस के शाश्वत केदार को 332 वोट मिले हैं।
 
08.37AM: वोटों की गिनती जारी, रूझानों में अबतक BJP को 1 और JDU को 2 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।
 
08.30AM:  मधुबनी में डिस्प्ले बोर्ड से मतगणना का रुझान जारी करने में आई तकनीकी खराबी। बांका में पोस्टल वोट की गिनती में जदयू को बढ़त। 
 
08.25AM: बिहार में लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी, अबतक के रूझानों में भाजपा को 9 और जदयू को 1 सीट पर बढ़त मिलती दिख रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS