बिहार
दुष्कर्म, हत्या का आरोपी थाना परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार
By Deshwani | Publish Date: 21/5/2019 5:45:04 PMनवादा। जिले के हिसुआ थाना हाजत में बंद एक आरोपी आज की सुबह फरार हो गया। उस पर, एक बच्ची का अपहरण, दुष्कर्म और उसकी हत्या करने का आरोप था।
हिसुआ थाना अध्यक्ष राजकुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फरार आरोपी का नाम सोनू लाल (40) है जो मोइउद्दीनगर गांव का निवासी है। उन्होंने बताया कि गांव की आठ साल की एक बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने और फिर उसकी हत्या कर देने के मामले गिरफ्तार सोनू को हिसुआ थाना हाजत में रखा गया था।
राजकुमार ने बताया कि सोनू शौच का बहाना कर आज सुबह थाना परिसर में बने शौचालय गया और वहां की खिड़की तोड़कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि फरार कैदी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।