ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
जमीन के विवाद में जमशेदपुर के डॉक्टर पर मोतिहारी में हमला, डॉ टीपी सिंह का कंपाउंडर गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 18/5/2019 11:00:00 PM
जमीन के विवाद में जमशेदपुर के डॉक्टर पर मोतिहारी में हमला, डॉ टीपी सिंह का कंपाउंडर गिरफ्तार

मोतिहारी। देशवाणी।

शहर के बलुआ टाल स्थित डॉ टीपी सिंह के क्लिनिक का कंपाउंडर संजय सिंह को नगर थाने के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जमशेदपुर के चिकित्सक डॉ संदीप शेखर को हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया है। डॉ संदीप शेखर ने डॉ टीपी सिंह, डॉ कुणाल कृष्ण, कंपाउंडर संजय सिंह सहित अन्य 15 लोगों पर हमला का आरोप लगाया है।

 

चिकित्सक टीपी सिंह के क्लिनिक वाली जमीन पर जमशेदपुर के चिकित्सक डॉ संदीप शेखर का विवाद चल रहा है। डाॅ शेखर ने पुलिस को बताया है कि उनपर शनिवार की सुबह पौने सात बजे हमला किया गया है। जिसमें वे उनकी नानी व पिताजी घायल हो गए है। वे आज सुबह सभी लोग टहलने के लिए निकले थे। तभी क्लिनिक के समीप उनपर हमला किया गया।

 

 हालांकि कपांउडर संजय सिंह ने भी डॉ संदीप शेखर और अन्य पर फीस के 12 हजार रुपये लूटने व हमला का आरोप लगाते हुए आवेदन थाने को दिया है। बताया है कि डॉ शेखर व अन्य ने उनपर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। उल्टी हुई है और उनके सिर में चक्कर भी आ रहा है।

 

उधर डॉ शेखर ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि क्लिनिक की जमीन उनकी है। जिसपर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। अवैध निर्माण काे रोका नहीं जा सके। इसीलिए चिकित्सक टीपी सिंह के सुपुत्र डॉ कुणाल कृष्ण, कंपाउंडर संजय सिंह सहित 15 लोगों ने उनपर हमला किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल चिकित्सक संदीप शेखर चिकित्सक टीपी सिंह के दूर के संबंधी हैं। दोनों चिकित्सकों में उक्त क्लिनिक की जमीन को लेकर विवाद बताया गया है।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS