ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
लालू प्रसाद ने ट्वीट कर एनडीए पर साधा निशाना, कहा- दूसरों को महामिलावटी बोल रहे है महागिरावटी
By Deshwani | Publish Date: 16/5/2019 4:13:05 PM
लालू प्रसाद ने ट्वीट कर एनडीए पर साधा निशाना, कहा- दूसरों को महामिलावटी बोल रहे है महागिरावटी

पटना। चारा घोटाले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इन दिनों रांची के रिम्स अस्पताल में अपना इलाज के लिए भर्ती है। इस दौरान वे ट्वीटर पर भी काफी एक्टिव है और भाजपा पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं चूकते है। एक बार फिर ट्विटर पर तंज कसते हुए लालू यादव ने एनडीए को महागिरावटी कहा है।

 
लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा है कि महागिरावटी लोग दूसरों को महामिलावटी बता रहे हैं। लालू के इस ट्वीट को एक हजार से अधिक बार रीट्वीट किया जा चुका है। वहीं सिर्फ लालू यादव ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी इन दिनों ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने भी ट्विटर के जरिए नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है।
 
राबड़ी देवी ने लिखा है कि, 'लालू जी के लालन चुनाव मैदान में शेर बनिके दहाड़ ताड़न। जवना से भय के मारे चूहा बिल्ली बनि के ई लोग बिल में समा गेईलबा। अईसे चूहा-बिलाई में आपसी दुश्मनी रहेला लेकिन भय एईसन चीज बा की दु विचार धारा के लोग एक साथ रहता लोग। सुशासनों फेल बा।'
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS