ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
पश्चिमी चम्पारण के लोस प्रत्याशी डॉ संजय जायसवाल पर नरकटिया विधासभा के बूथ पर जानलेवा हमला, बचाव सुरक्षाकर्मियों ने चलाई गोली
By Deshwani | Publish Date: 12/5/2019 8:08:29 PM
पश्चिमी चम्पारण के लोस प्रत्याशी डॉ संजय जायसवाल पर नरकटिया विधासभा के बूथ पर जानलेवा हमला, बचाव सुरक्षाकर्मियों ने चलाई गोली

 
मोतिहारी। देशवाणी।

पूर्वी चम्पारण के घोड़ासहन थानाक्षेत्र के शेखौना गांव स्थित रविवार को एक मतदान केन्द्र पर पश्चिमी चम्पारण के लोस प्रत्याशी सांसद डॉ संजय जायसवाल पर एक विशेष पक्ष के लोगों ने जान लेवा हमला किया गया। पूर्वी चम्पारण का यह इलाका पश्चिमी चम्पारण लोक सभा क्षेत्र में पड़ता है। जहां आज छठे चरण के मतदान के दिन शेखौना गांव स्थित नरकटिया विधान सभा की मतदान केन्द्र संख्या 161 व 162 पर लोगों ने हमला बोल दिया।
 
 
इस हमले में बाल-बाल बच गए है। हालांकि उनकी गांड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उनके गार्डों को उनकी सुरक्षा में गोलियां भी चलानी पड़ी।
 बाद में वहां के लोगों ने सांसद डॉ जायसवाल को घेर लिया।
 

पश्चिमी चंपारण लोकसभा की नरकटिया विधान सभा के मतदान केंद्र संख्या-161 व 162 पर रविवार को यहां से भाजपा के प्रत्याशी डाॅ. संजय जायसवाल पर एक पक्ष विशेष के लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान उनके वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हालांकि जानलेवा हमले में डा. संजय बाल-बाल बचे।
  अनियंत्रित भीड़ से प्रत्याशी व स्वयं की सुरक्षा करने के निमित सुरक्षाकर्मियों की ओर से चार चक्र फायरिंग किए जाने की सूचना है। बताया गया है कि फायरिंग सांसद डाॅ. जायसवाल के अंगरक्षक व मतदान केंद्र पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की ओर से की गई। इसके बाद लोगों ने सांसद को बंधक बना लिया। मौके से चार खाली कारतूस जब्त किए गए हैं।
 
 
  बताया गया है कि मतदान केंद्र संख्या-158 पर मतदान को लेकर दो पक्ष के कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। इस बीच गांव के लोगों की सूचना मिलने के बाद यहां के प्रत्याशी डाॅ. संजय जायसवाल वहां पहुंचे। वहां जाने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों से अभी बात कर 161 व 162 पर पहुंचे कि इतने में एक पक्ष के लोगों ने सांसद व उनके साथ चल रहे द्वितीय पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। फिर सभी को जैसे-तैसे सुरक्षा कर्मियों ने सांसद व उनके साथ चल रहे पूर्व मंत्री श्यामबिहारी प्रसाद को बचाया।
 
 
  इस दौरान जवानों को आत्मरक्षा के लिए फायरिंग करनी पड़ी। मतदान केंद्र के बाहर लोगों की भीड़ खड़ी हो गई और सभी को बंधक बना लिया। लोग जिलाधिकारी व एसपी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। इस बीच सांसद ने भी डीएम व एसपी को फोन किया। लेकिन, देर से पहुंचे सिकरहना के एसडीओ ज्ञान प्रकाश व डीएसपी आलोक कुमार ने स्थिति को नियंत्रित किया। एक पक्ष की ओर से आवेदन लिया गया।
 
 
विवाद को सुलझाने के बाद सिकरहना पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार के सरकारी वाहन से सांसद सह प्रत्याशी डॉ संजय जायसवाल व पूर्व मंत्री श्यामबिहारी प्रसाद को घटनास्थल से सुरक्षित रक्सौल के लिए भेजा गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

 
विवाद के काफी देर बाद जब पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची तो सांसद ने डीएसपी से कहा- हमें कुछ भी हो जाए। कोई दिक्कत नहीं। जो आम लोग इस हमले में घायल हुए हैं, उनका इलाज कराइए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS