ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
सुशील मोदी ने रक्सौल में किया रोड शो, लोगों ने छतों से की फूलों की बरसात
By Deshwani | Publish Date: 7/5/2019 8:00:00 PM
सुशील मोदी ने रक्सौल में  किया रोड शो, लोगों ने छतों से की फूलों की बरसात

रक्सौल में सुशील मोदी के रोड शो शामिल हुए हजारों लोगा। फोटो- देशवाणी।

 
रक्सौल। अनिल कुमार।
 
 12 मई को होने वाले लोक सभा के मतदान को लेकर रोड शो में नेताओ का आने का सिलसिला शुरू हो गया है। एनडीए उम्मीदवार संजय जायसवाल के पक्ष में रोड शो में मतदाताओ से अपील करने के लिए सूबे के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी मंगलवार को रक्सौल पहुँचे। सुशील मोदी के रोड शो में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने अपने घर की छतों से फूलों की बरसात की।
 

 रक्सौल के कैम्ब्रिज स्कूल के परिसर में सुशील मोदी का हैलीकॉप्टर उतरा। सड़क मार्ग पर पहुचते ही रोड शो के दौरान एनडीए कार्यकर्ताओ ने सैकड़ो की संख्या में मोटरसाइकिल रैली के साथ नरेंद्र मोदी, सुशील मोदी जिंदाबाद की नारेबाजी शुरू कर दी। रोड शो सोना टाकीज चौक से शुरू हुआ जो मेन रोड होते हुए बैंक रोड में प्रवेश किया। फिर मौजे से रोड शो गुजर कर ब्लॉक रोड होते हुए कौड़िहार पहुंचा। उसके बाद नहर रोड होते हुए ये रैली पूरे नगर के परिक्रमा कर फिर सोना चौक पहुंची। रैली के दौरान बहुत से घरों से फूलों की भी बारिश की गई। इस रैली में हजारों की संख्या में लोग व कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को देखने के लिए पुरुष व महिलाएं छतों पर खड़े हो कर उप मुख्यमंत्री को देखा व अभिवादन किया। 

सुशील मोदी ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया व संजय जायसवाल को जिताने के लिए लोगों से अपील की। इस रोड शो में सुरक्षा को लेकर पुलिस भी चौकन्ना थी। खुद इंस्पेक्टर मो०अयूब सुरक्षा की कमान संभाली हुई थी। इस रोड शो में सांसद उम्मीदवार संजय जायसवाल, विधायक डॉ अजय सिंह, प्रो० अनिल कुमार सिन्हा, भगत जी,गुड्डू सिंह, इ जीतेन्द्र कुमार, मनीष दुबे, प्रवीर रंजन व कन्हैया सर्राफ सहित हजारों लोग शामिल थे।       
                                          
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS