ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
भारत में चुनाव को लेकर एसएसबी के साथ नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों व पुलिस पदाधिकारियों की बैठक
By Deshwani | Publish Date: 5/5/2019 11:23:18 PM
भारत में चुनाव को लेकर एसएसबी के साथ नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों व पुलिस पदाधिकारियों की बैठक

लोकसभा चुनाव-2019 को लेकर भारत-नेपाल के सभी सुरक्षा एजेंसियों की रक्सौल में संयुक्त बैठक संपन्न। फोटो-देशवाणी।

 रक्सौल। अनिल कुमार।

भारत नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल महदेवा कैम्प में रविवार को नेपाल के सशस्त्र बल, नेपाल पुलिस प्रहरी व भारत के एसएसबी के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की गई। यह बैठक भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर को रविवार की सुबह 08:00-10:00 बजे तक बैठक आयोजित की गई थी। चुनाव के मद्देनजर सीमा पर चौकसी व सुरक्षा दोनों देशों के पदाधिकारियों के बीच बैठक में मुख्य मुद्दा रहा।

 बैठक में नेपाल एपीएफ के निरीक्षक राजेश फुहियाल, संजीव खड़के, नेपाल पुलिस/प्रहरी के सहायक उप निरीक्षक केबी खड़के, हवलदार कमाकर, सशस्त्र सीमा बल के हरपुर सीमा चौकी के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक छतरी मुर्मू, महादेवा कैम्प के हवलदार संजीव कुमार झा शामिल थे। 
बैठक की अध्यक्षता सहदेवा एसएसबी कैम्प के इंस्पेक्टर राजनन्दन ने की। बैठक में आगामी 12 मई 2019 को होने वाले पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण के लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सीमा की चौकसी, सीमाई क्षेत्रों के लोगो के बीच सुरक्षा की भावना व्याप्त करने के साथ अन्य सीमा से जुड़ी सूचना आदान प्रदान की गई। इसके साथ सभी अधिकारियों ने संकल्प लिया कि चुनाव हर हाल में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में उन सभी की भूमिका पहली प्राथमिकता है।।                                                       
लोकसभा चुनाव-2019 को लेकर भारत-नेपाल के सभी सुरक्षा एजेंसियों की रक्सौल में संयुक्त बैठक संपन्न। फोटो-देशवाणी।       
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS