बिहार
बाहुबली राजन तिवारी चुपके से हुए भाजपा में शामिल
By Deshwani | Publish Date: 4/5/2019 5:06:45 PMबिहार के बाहुबली नेता एवं पूर्व विधायक राजन तिवारी अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। कहा जा रहा है कि इन्हें चुपके से भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
भाजपा के वरिष्ठ नेता आशुतोष टंडन ने इन्हें सदस्यता दिलाई। वहीं राजन तिवारी ने इस मौके पर फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लगाया।
दिलचस्प बात यह है कि पिछले 2 महीने में ही राजन तिवारी राजद का साथ छोड़ उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में गए थे। इसके बाद बसपा के साथ भी रहे। लेकिन अब फाइनली भाजपा में शामिल हुए हैं।