ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
हेमा मालिनी ने कहा- देश बदल रहा है, सबल राष्ट्र के लिए मोदी बेहद जरूरी, कसम दिलाई- देश नहीं झुकने देंगे
By Deshwani | Publish Date: 3/5/2019 9:44:55 PM
हेमा मालिनी ने कहा- देश बदल रहा है, सबल राष्ट्र के लिए मोदी बेहद जरूरी, कसम दिलाई- देश नहीं झुकने देंगे

मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क। सिने स्टार हेमा सांसद मालिनी ने कहा है उन्हें बिहार बेहद प्रिय है। क्योंकि यहां गंगा बहती है। बताया कि वे इससे पहले भी मोतिहारी और बिहार आ चुकी हैं। बिहार से कई लोग आगे बढ़े हैं। इसे और गति देने की जरूरत है। हेमा मालिनी शुक्रवार को पूर्वी चंपारण लोक सभा के केसरिया में पूर्वी चम्पारण के एनडीए के प्रत्याशी सह कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह व पश्चिमी चंपारण लोक सभा के एनडीए प्रत्याशी डॉ संजय जायसवाल के पक्ष में रामगढ़वा में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं।
 
 
बीजेपी प्रत्‍याशी को जिताने की दिलाई शपथ
 
मोतिहारी के केसरिया में हेमा मालिनी ने कहा कि जब मोदी जी अच्छा काम कर रहे हैं, दुनिया भर में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। किसानों और गरीबों के हित में काम कर रहे हैं तो महागठबंधन के लोग मोदी जी को गिराना चाहते हैं। बीजेपी सांसद ने लोगों से एक बार फिर से मोदी जी के नेतृत्व में विकास करने वाली सरकार को बनाने में मदद करने की अपील की और पूर्वी चम्पारण के प्रत्याशी राधामोहन सिंह को जिताने के लिए जनता को सौगंध भी दिलाई।
 
 
हेमा ने मंच पर पहुंचने के साथ हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और राधे-राधे का नारा लगाया। कहा- ये चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। ये पहले जैसा नहीं। आपने हमें इतनी शक्ति दी कि दुश्मन कांपने लगे हैं । एक बार फिर मौका दीजिए। मजबूत भारत बनाएंगे। हमारा देश सुरक्षित है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत का नाम बढ़ाया है। पूरा हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान की मिट्टी का कण-कण, नदियों का बूंद-बूंद पानी मोदी के साथ है। जो विकास का रथ चल रहा है, उसे आगे बढ़ाने का काम करें। पीएम को गिराने में लगे लोग उन्हें नहीं गिरा पाएंगे। कोई भी आतंकवाद नहीं रहेगा। हमारे साथ कसम खाएं कि देश नहीं झुकने देंगे। एक बार फिर मोदी सरकार बनाएंगे।
 
 
 
उन्होंने कहा कि देश में एक ओर विकास के रथ को आगे बढ़ाने में लगे हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो दूसरी ओर दुश्मन इसे रोकने में लगे हैं। देश का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। आतंकवाद का सफाया हो रहा है। आपने हमें इतनी शक्ति दी है कि देश के दुश्मन कांपने लगे हैं। एक बार फिर मौका दीजिए। मजबूत भारत का निर्माण करेंगे।
 
 

कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा- उन्होंने कभी जात-पात की राजनिति नहीं की-
 
कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अपने 50 साल के सार्वजनिक जीवन में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया है। चाहे वह उसका विरोधी ही क्यों न हो। पचास साल के सामाजिक और तीस साल के संसदीय जीवन में उन्होंने कभी जात-पात की राजनीति नहीं की। राजनीति में नॉमिनी नहीं होते। राजनीति में उत्तराधिकारी कार्यकर्ता होते हैं। किसी राजनेता की पत्नी और बेटा विधायक बन सकते । लेकिन, यह तभी जब वे सामाजिक जीवन में हो। वरना नेता की निजी संपत्ति में उनके परिवार के लोग नॉमिनी हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता व राज्यसभा सदस्य डा अखिलेश प्रसाद सिंह ने मोतिहारी की जनता के साथ धोखा किया। क्या मोतिहारी में कोई युवा नहीं था। इसका जवाब जनता को देना है।
 
 
 

देश बदल रहा है, सबल राष्ट्र के लिए मोदी जरूरी
 

राधे राधे। मैं मथुरा की सांसद हूँ । चंपारण की धरती पर रउआ लोग के हाथ जोड़ के प्रणाम करअतानी । भारत में सभ्यता व संस्कृति को लेकर बिहार की एक अलग ख्याति है। यहां के लोग कर्मठ होते है। देश के साथ-साथ विदेशों में भी यहां के लोग अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर परचम लहराते रहे है। उक्त बातें शुक्रवार को पश्चिमी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़वा गणेश पांडेय महावीर लाल हाई स्कूल प्रांगण में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने कही।
 
 
 
उन्होंने कहा कि देश बदल रहा है। सोच बदल रहा है। सबल राष्ट्र के लिए नरेंद्र मोदी को पुन: वोट देना है। आने वाले समय में देश के भविष्य यानि बच्चे पूछेंगे तो हम क्या जवाब देंगे। मेरा देश विकसित क्यों नहीं हुआ। यह सवाल आने वाली पीढ़ी करेंगी। जिसका जवाब हम सभी को देना होगा। धरती आसमान पर लिख दें कि मोदी को जिताना है। देश बदल रहा है और इस बदलाव में सभी को हमसफर बनना है । देश को बदलाव की राह पर ले जाने वाले नेता नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करना है। बदलते देश में सबकी भागीदारी आवश्यक है।
 
 
   पहले और आज की विकास की भी चर्चा की। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने मुझसे तुलना करते हुए बिहार की सड़कों को बनाने की बात कही थी। लेकिन, तब नहीं बन सका और वे जेल पहुंच गये। लेकिन बहुत ही कम दिनों में राजग की सरकार में सड़क, बिजली, पानी, एलपीजी गैस आदि सुविधाओं का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि मुझे बिहार बहुत पसंद है। यहां के लोगों से भी मेरा पुराना लगाव रहा है। बिहार के लोगों को ये बहुत पहले से जानती हैं। जॉनी मेरा नाम फ़िल्म की शूटिंग भी बिहार में ही हुई थी।
 
 

   उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीब, महिलाओं, युवाओं के लिए सौ से अधिक लाभकारी योजनाओं की शुरुआत की है। भारतीय सेना के मनोबल को बढ़ाया है। आज भारतीय सेना आतंकवादियों का सफाया कर रही है। इससे गद्दार लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। ऐसे लोगों ने बेमेल का गठबंधन बना लिया है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भाजपा नेत्री उषा श्रीवास्तव ने हेमा मालिनी को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण सिंह व संचालन भाजपा रक्सौल सांगठनिक जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ने किया।
 
 
    चुनावी सभा को सांसद डॉ. संजय जायसवाल, लौरिया विधायक विनय बिहारी, पूर्व विधायक विजय गुप्ता, श्यामबिहारी गुप्ता, अर्जुन सिंह भारतीय, विकास शर्मा, अश्विनी झा, सुगौली प्रखंड अध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद, रामगोपाल खंडेलवाल, अशोक सोनी, मयंकेश्वर सिंह, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सुनील पटेल इत्यादि ने संबोधित किया।
 

   सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रक्सौल एसडीपीओ संजय कुमार झा, सीओ उमेश कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक, पलनवा थानाध्यक्ष रमण कुमार, दिलीप दूबे, बीएओ देवेन्द्र राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। मौके पर हरिमोहन भगत उर्फ राजू भगत, विकास  शर्मा, जदयू के शर्मानंद सहनी, प्रदीप सर्राफ, धीरज गुप्ता, राजा सहनी, छोटन  पांडेय, सुनील सिंह, विकास पांडेय, मनु सिंह आदि उपस्थित थे।
 
 


मोदी के नेतृत्व में देश ही नहीं विदेशों में भारत का बढ़ा मान-सम्मान
 
 
भाजपा की स्टार प्रचारक फ‍िल्म अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ही नहीं विदेश में भी भारत का मान सम्मान बढ़ा है। राजगीर में  'जॉनी मेरा नाम' की शूट‍िंग के सिलसिले में आई थी। उस समय से ही मुझे बिहार से विशेष लगाव है। वे सीतामढ़ी में शुक्रवार को स्थानीय जौहरीमल हाईस्कूल छात्रावास मैदान में शिवहर से भाजपा प्रत्याशी रमा देवी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। आतंकवाद की चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन काल में कभी भी पाक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन पुलवामा हमला का जवाब तेरह दिनों में सर्जिकल स्ट्राइक से दिया गया और आज आतंकवादी अजहर मसूद विश्वस्तरीय आतंकवादी घोषित कर दिया गया।

 
कहा कि देश बदल रहा है, सबको साथ आना है। पीएम मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना, बिजली सहित सैकड़ों योजनाएं क्रियान्वित हुई है, कुछ अधूरी है जिन्हें अगले पांच वर्षो में पूरा कर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण होगा। इसके लिए शिवहर से भाजपा प्रत्याशी रमा देवी को भारी मतों से विजयी बनाकर मोदी जी के हाथ को मजबूत करते हुए देश को मजबूत सरकार दें। उन्होंने मतदाताओं से देश का सिर झुकने नहीं देंगे, विकास के रथ को रुकने नहीं देंगे आदि स्लोगनों के साथ इस आशय की शपथ भी दिलाई।
 
 
   सभा को पूर्व विधायक मोतीलाल प्रसाद, ढाका के पूर्व प्रत्याशी रामपुकार सिन्हा, चेतन आनंद, सांसद प्रतिनिधि संजय प्रसाद, जिलामंत्री मोहन कुमार सिंह, निवेदिता सिंह ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने की। मंच का संचालन महामंत्री प्रमोद महतो ने किया।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS