ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
दरभंगा
दरभंगा में 62 कार्टून शराब के साथ 3 लोग गिरफ्तार एवं पिकअप वैन जप्त
By Deshwani | Publish Date: 3/5/2019 8:18:49 PM
दरभंगा में 62 कार्टून शराब के साथ 3 लोग गिरफ्तार एवं पिकअप वैन जप्त

दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर।


अशोक पेपर मिल थाना की पुलिस ने शराब से लदी एक पिकअप वैन को जब्त किया है। पुलिस ने इस आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरी जगह भी रेडकर 25 कार्टन शाराब जब्त की है। वहां से भी एक अन्य व्यक्ति को शराब कारोबार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

 

थानाध्यक्ष जजा अली के नेतृत्व में अशोक पेपर मिल के समीप खड़ी एक पिकअप वैन की तलाशी ली गयी। जिसमें हरियाणा निर्मित 375 एमएल के 37 कार्टन रॉयल स्टेग विदेशी शराब बरामद की गयी।  थाना क्षेत्र के बसहा गांव निवासी देव कुमार चौधरी के साथ झारखंड राज्य के धनबाद जिले के झरिया गांव निवासी
 शाहिर शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

उक्त बातों की जानकारी अशोक पेपर मिल थानाध्यक्ष मो जजा अली ने जानकारी दी की गिरफ्तार लोगों के निशानदेही पर बलहा गांव में जयकांत यादव के भुसार में छापामारी की गयी। वहां भी हरियाण निर्मित 375 एम एल के 25 कार्टून रॉयल स्टेग विदेशी शराब बरामद की गयी। भुसार मालिक श्रीयादव को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने जानकारी दी की इसी पीकअप वैन से 25 कार्टून शराब पहले बलहा गांव में उतारी गई थी। जिसकी सूचना मिलने पर पीकअप वैन की खोज की जा रही थी। तभी पीकअप वैन अशोक पेपर मिल के पास खड़ी मिली।


जहां पीकअप वैन से बची हुए शराब को उतारने की तैयारी की जा रही थी। जहां पुलिस पहुँचकर एक बड़ी सफलता हासिल की।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS