ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
बागियों ने बदले तेवर, इन 4 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों की स्थिति हुई और बेहतर
By Deshwani | Publish Date: 2/5/2019 1:40:10 PM
बागियों ने बदले तेवर, इन 4 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों की स्थिति हुई और बेहतर

 मोतिहारी।अशोक वर्मा। वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और शिवहर लोक सभा सीट पर कांटे की टक्कर होने की संभावना थी। चारो सीट पर भाजपा का कब्जा था। एक सीट वाल्मीकिनगर जदयू के खाते में चला गया। चारो सीटों पर बाग़ी उम्मीदवार आने वाले थे। लेकिन अमित साह ने वाल्मीकिनगर के सांसद जिनका टिकट समझौता के तहत कटा था और वे बागी के रुप मे लडने वाले थे। उनको समझाकर मना लिए। अब उनका समर्थन जदयू के वैधनाथ महतो को मिलने से उनकी स्थिति काफी  मजबूत हो गई है।

 
पश्चिम चंपारण सीट से राजद के मजबूत नेता राजन तिवारी आने वाले थे। लेकिन उनको टिकट न मिलने से वे बागी उम्मीदवार के रूप मे आने वाले थे।परंतु समय के साथ निर्णय बदला और उन्होंने भाजपा के डा० संजय जायसवाल को खुला समर्थन देकर उनकी जीत पक्की कर दी।
 
पूर्वी चंपारण मे केंद्रीय मंत्री  राधामोहन सिंह का सीधा टक्कर डा०अखिलेश सिंह के पुत्र रालोसपा के आकाश सिंह से है। डा० अखिलेश सिंह एक बार राधामोहन सिंह को हरा चुके हैं। फिर राधामोहन सिंह ने डॉ अखिलेश सिंह को हराकर इस सीट पर अपना कब्जा जमा लिया।
भूमिहार और माई समीकरण ने डा० सिंह को जीताया था। इस बार वे पुन: उसी आधार पर उनके पुत्र चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार भाकपा के प्रभाकर जायसवाल भी चुनाव मैदान मे है। दूसरी तरफ  राधा मोहन सिंह अपने क्षेत्र में किए विकास और मोदी के  नाम पर चुनाव लड़ रहे हैं।
 
शिवहर मे मजबूत कांग्रेसी लवली आनंद का समर्थन मिलने से रमा देवी की स्थिति और भी मजबूत हो गई। भाजपा की स्थिति काफी  मजबूत है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS