ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
इलाज कराने गई महिला के साथ डॉक्टर ने की छेड़खानी, विरोध करने पर महिला और उसके परिजनों को बेरहमी से पीटा
By Deshwani | Publish Date: 1/5/2019 3:57:06 PM
इलाज कराने गई महिला के साथ डॉक्टर ने की छेड़खानी, विरोध करने पर महिला और उसके परिजनों को बेरहमी से पीटा

 नवादा। जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक निजी अस्पताल में इलाज कराने आई महिला की डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों द्वारा बेरहमी से पिटाई की गई है। घटना में घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बावत महिला की ओर से थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

 
घटना के संबंध में बताया गया है शहर के नगर थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड स्थित मां सेवा सदन नामक निजी अस्पताल में इलाज कराने गई महिला और उसके परिजनों की डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों द्वारा बेरहमी से पिटाई की गई है। घटना में महिला गंभीर रुप से घायल है और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
घटना की शिकार महिला ने बताया कि वह अपनी मां और भाई के साथ मां सेवा सदन अस्पताल में इलाज कराने गई थी। जब वह डॉक्टर के चेंबर में गई तो उसके साथ डॉ. ने गल हरकत करना शुरु कर दिया। वह बाहर आकर अपने परिजनों को यह बताई। जब हमलोगों ने इस बात को लेकर विरोध किया तो डॉक्टर और कंपाउंडर ने उसे बेरहमी से पीटाई की। घटना में मेरी मां का पैर टूट गया है। 
 
इधर घटना को लेकर नर्सिंग होम के डॉ संजीव कुमार ने कहा कि यहां पर किसी तरह की कोई मारपीट नहीं हुई है। महिला द्वारा झूठा आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
 
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि नर्सिंग होम में मारपीट की घटना हुई है। घटना में दो महिलाएं घायल है जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता के बयान पर  मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS