ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
रक्सौल में बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा- कांग्रेस देशद्रोहियों को सर्पोट करती है
By Deshwani | Publish Date: 29/4/2019 11:34:52 PM
रक्सौल में बिहार के पथ निर्माण मंत्री  नंदकिशोर यादव ने कहा- कांग्रेस देशद्रोहियों को सर्पोट करती है

रक्सौल में बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर यादव प्रेम कुमार

रक्सौल। अनिल कुमार। 

मैं मर भी जाऊं उसके बावजूद भी नहर की सड़क व मुख्य मार्ग का निर्माण होगा। उक्त बातें सोमवार को शहर के हजारीमल उच्च विद्यालय में चुनावी सभा  को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कही। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन की सरकार ही देश को सक्षम व मजबूत बना सकती है।



उन्होंने कहा कि विगत पाँच सालों में देश की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हुई है। कांग्रेस शासन काल में देश काफी पिछड़ गई थी। देश में काफी गरीबी थी। खासकर बिहार की स्थिति नाजुक थी। लोकतंत्र में नेता के मालिक जनता होती है। हमने विकास के नाम पर कभी भेदभाव नहीं किया। ये आम चुनाव नहीं है। ये लोक सभा चुनाव है। जिससे देश का विकास होगा। कांग्रेस सरकार देश द्रोहियों को सपोर्ट करती है। लेकिन हमारी पार्टी हमेशा देश के सुरक्षा के प्रति समर्पित है। बिहार की स्थिति अब काफी बदल चुकी है।उन्होंने लोगो से अपील किया कि  अगर देश व राज्य का विकास बढ़ते देखना है तो एनडीए गठबंधन के भाजपा उम्मीदवार संजय जायसवाल को वोट दीजिये।



वहीं सभा मे बिहार सरकार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि आजादी बाद देश में  70 सालों तक कांग्रेस की सरकार रही है।  लेकिन किसानों का विकास नहीं हुआ। लेकिन हमारे शासनकाल में किसानों के साथ आम जनता का भी विकास हुआ है। हमारी सरकार 60 साल के किसानों को पेंशन देने का ऐलान किया है। आजादी के बाद पहली बार भाजपा जदयू की सरकार बनी है।जिसमे किसानों को काफी सुविधा दी गई है।आज किसानों के खेत तक खेतो में पानी पटाने हेतु बिजली पहुचा रही हैं। अब देश में व्यवसायी आयोग बनेगा। जिसमें व्यवसायियों को पेंशन भी दिया जायेगा।
 
वही सभा को सम्बोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने कहा हमारी लड़ाई पाखंड, घमंड व उदंडता के खिलाफ है। जिसके शासन में गरीबी ख़त्म नहीं हुई, लेकिन गरीब जरूर ख़त्म हुए है। वे बात करते है एमवाई समीकरण की हम बात करते हैं एकीकरण की। कांग्रेस सरकार ने कभी व्यापरियों की समस्याओं कभी नहीं समझा। लेकिन हमारी सरकार व्यापारी आयोग बनायेगी।
 
 कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू नेता प्रमोद सिन्हा ने किया। संचालन ई०जितेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करनेवालों में मौके सांसद संजय जायसवाल, विधायक डॉ अजय कुमार सिंह व अर्जुन भारतीय आदि मौजूद थे।      
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS