ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने चलाया जनसंपर्क अभियान
By Deshwani | Publish Date: 29/4/2019 8:56:36 PM
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने चलाया जनसंपर्क अभियान

जनसंपर्क के दौरान लोगों को संबोधित करती राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी

 

 सुगौली। शिवेश झा। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री रेणु देवी ने सोमवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर एनडीए प्रत्याशी डा.संजय जायसवाल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने प्रखंड के फुलवरिया,दक्षिणी श्रीपुर,दक्षिणी सुगांव तथा भरगांवा पंचायत के कई गांवों में जनसंपर्क किया।

 
 उन्होंने लोगों से डॉ संजय जायसवाल के पक्ष में मतदान कर फिर से मोदी की सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने मतदाताओं से पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों एवं उनके द्वारा चलाए गए महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा के पक्ष में आपका एक एक मत देश को फिर से एक मजबूत सरकार बनाने में सफल होगा। 
 
उन्होने मतदाताओं से देश की एकता व अखंडता के लिए फिर से एक बार मोदी सरकार बनाने की अपील की। इस जनसंपर्क अभियान में पूर्व मंत्री विजय प्रसाद गुप्ता,प्रखंड अध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद,विपिन बिहारी सिंह,विकास शर्मा, दुर्गा प्रसाद,रौशन झा,दिनेश्वर महतो,संजीत कुशवाहा,जगत मिश्रा,होरिल प्रसाद कुशवाहा, राजेश्वर ठाकुर,संजय पांडेय,राम नारायण सहनी, अजय गुप्ता,शंभू दास आदि शामिल थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS